Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

kaithal-fraud-cases: कैथल में ठगी का डबल अटैक: किसान से कनाडा के नाम पर 13 लाख और युवक से शेयर मार्केट में 7 लाख की लूट

GGaganpreet Kaur
कैथल में ठगी का डबल अटैक: किसान से कनाडा के नाम पर 13 लाख और युवक से शेयर मार्केट में 7 लाख की लूट
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कैथल। विदेश जाने की चाहत अब हरियाणा के किसानों के लिए जी का जंजाल बनती जा रही है। ताजा मामला कैथल के गांव जसवंती का है, जहाँ एक किसान राम बिलास को अपने बेटे अभिनूर को कनाडा भेजने की हसरत इतनी भारी पड़ी कि उन्हें लाखों रुपये गंवाने पड़े। आरोपी कपिल शर्मा, जो सेक्टर-20 का निवासी है, ने खुद को बड़ा वीजा कंसल्टेंट बताकर राम बिलास का विश्वास जीता। स्टडी वीजा के नाम पर आरोपी ने कुल 26.21 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा करवा लिए।

विश्वास जीतने के लिए आरोपी ने व्हाट्सएप पर 15,540 डॉलर की फीस जमा होने की फर्जी रसीद भी भेजी। असलियत तब खुली जब पीड़ित ने खुद कॉलेज से संपर्क किया। वहां पता चला कि कॉलेज में महज 1500 डॉलर ही जमा हुए थे और छात्र का वीजा जून 2025 में ही रद्द हो चुका था। जब किसान ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी कपिल शर्मा ने उसे जान से मारने की धमकी दी और खुद को विदेश में होना बताया। हालांकि, कॉलेज से रिफंड की प्रक्रिया के बाद पीड़ित को 12.70 लाख रुपये वापस मिल गए, लेकिन शेष राशि के लिए अब पुलिस खाक छान रही है। जांच अधिकारी एसआई अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

शेयर मार्केट के ‘वर्चुअल प्रॉफिट’ में उलझा पूंडरी का युवक

ठगी का दूसरा मामला पूंडरी की इंद्रा कॉलोनी से सामने आया है, जहाँ शुभम नाम का युवक साइबर अपराधियों के बिछाए जाल में फंस गया। 9 जनवरी 2026 को शुभम को एक व्हाट्सएप ग्रुप ‘वीआईपी चैट ग्रुप-317’ में जोड़ा गया। यहाँ उसे शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने के सुनहरे सपने दिखाए गए। ठगों ने एक वेबसाइट के जरिए शुभम का वर्चुअल अकाउंट बनाया, जिसमें उसे भारी भरकम मुनाफा दिखने लगा।   

शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए ठगों ने शुभम के खाते में कुछ छोटी राशि भी भेजी। इसी लालच में आकर शुभम ने अलग-अलग किश्तों में कुल 7.05 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। खेल तब समझ आया जब उसने अपना पैसा निकालना चाहा। ठगों ने टैक्स और अन्य चार्जेस के नाम पर और पैसों की मांग शुरू कर दी। साइबर थाना के एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और यूपीआई आईडी व बैंक खातों की तकनीकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।