Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kaithal medical store raid: कैथल के मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी रेड, 820 नशीली गोलियां और एमटीपी किट बरामद

GGaganpreet Kaur
कैथल के मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी रेड, 820 नशीली गोलियां और एमटीपी किट बरामद
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कैथल। कैथल में अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाओं और नशीली गोलियों का धंधा करने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने अपना शिकंजा कस दिया है। शहर की जनकपुरी कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब जिला ड्रग कंट्रोल अधिकारी और पीएनडीटी की संयुक्त टीम ने पुलिस बल के साथ ‘भारत बायोकम मेडिकल स्टोर’ पर अचानक छापा मार दिया। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि इस दुकान की आड़ में प्रतिबंधित एमटीपी किट और युवाओं को नशा परोसने वाली दवाइयां धड़ल्ले से बेची जा रही हैं।

रंगे हाथों धरे गए मेडिकल स्टोर मालिक और सहायक, रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन

गुरुवार रात करीब 8 बजे जब यह छापेमारी हुई, तो दुकान के अंदर संचालक राजबीर और उसका सहायक सुखदेव ग्राहकों को दवाइयां दे रहे थे। टीम ने अचानक दाखिल होकर जब दुकान के काउंटरों और स्टॉक की तलाशी ली, तो वहां से दो अलग-अलग सॉल्ट की करीब 820 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुईं। इन दवाइयों की बिक्री को लेकर जब संचालक से लाइसेंस और डॉक्टर की पर्ची से जुड़ा रिकॉर्ड मांगा गया, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। स्वास्थ्य विभाग की सूचना पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

लिंग जांच और अवैध गर्भपात पर जीरो टॉलरेंस, पीएनडीटी टीम का कड़ा रुख

इस पूरी कार्रवाई की कमान संभाल रहे पीएनडीटी इंचार्ज डॉ. सचिन मांडले, जिला ड्रग कंट्रोल अधिकारी डॉ. चेतन वर्मा और डॉ. हमीता ने बताया कि एमटीपी किट का इस तरह खुलेआम बेचा जाना न केवल कानूनन जुर्म है, बल्कि यह कन्या भ्रूण हत्या जैसे घिनौने अपराधों को भी बढ़ावा देता है। डॉ. मांडले ने दोटूक कहा कि लिंग जांच, अवैध गर्भपात और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। ऐसे मामलों में शामिल किसी भी डॉक्टर, मेडिकल स्टोर संचालक या बिचौलिए को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।