Breaking News
Narnaul News: नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकादिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासRohtak Murder Case: रोहतक में छुट्टी पर आए CRPF जवान पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्याDaler Mehndi controversy: मीका सिंह का बड़ा बयान, दलेर मेहंदी विवाद सुलझा, सीएम पुष्कर सिंह धामी की सादगी की तारीफ कीNarnaul News: नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकादिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासRohtak Murder Case: रोहतक में छुट्टी पर आए CRPF जवान पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्याDaler Mehndi controversy: मीका सिंह का बड़ा बयान, दलेर मेहंदी विवाद सुलझा, सीएम पुष्कर सिंह धामी की सादगी की तारीफ की

Kaithal illegal firecrackers: कैथल में अवैध पटाखा फैक्ट्रियों पर प्रदूषण बोर्ड का शिकंजा, दो विशेष टीमें गठित

Kaithal illegal firecrackers: कैथल में अवैध पटाखा फैक्ट्रियों पर प्रदूषण बोर्ड का शिकंजा, दो विशेष टीमें गठित

कैथल में अवैध पटाखा फैक्ट्रियों पर प्रदूषण बोर्ड का शिकंजा, दो विशेष टीमें गठित

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal illegal firecrackers: त्योहारों के नजदीक आते ही अवैध रूप से विस्फोटक और पटाखे तैयार करने वाले कारोबारियों पर प्रशासन की टेढ़ी नजर पड़ गई है। कैथल जिले में अब पुलिस के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) की टीमें भी अवैध पटाखा फैक्ट्रियों के खिलाफ मैदान में उतर आई हैं। सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर चलाई जा रही इन फैक्ट्रियों पर लगाम कसने के लिए बोर्ड की ओर से दो विशेष टीमों का गठन कर दिया गया है, जो गोपनीय तरीके से जिले के चप्पे-चप्पे की थाह लेंगी।

दो विशेष टीमों का हुआ गठन

विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. विशाल अरोड़ा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अवैध पटाखा निर्माण पर रोक लगाने के लिए महकमे ने सख्त कदम उठाया है। बोर्ड की तरफ से एसडीओ मनदीप पठानियां और एसडीओ शशि प्रकाश के नेतृत्व में दो अलग-अलग विशेष टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये दोनों टीमें अपने-अपने कार्यक्षेत्र में लगातार औचक निरीक्षण करेंगी और यह परखेगी कि कहीं भी बिना लाइसेंस या सुरक्षा के मानकों की अनदेखी कर पटाखों का निर्माण तो नहीं किया जा रहा है।

सुरक्षा और पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा

प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि इस तरह अवैध रूप से बिना सुरक्षा प्रबंधों के चलने वाली फैक्ट्रियों में जरा सी चूक बड़े हादसे का सबब बन सकती है। वहां इस्तेमाल होने वाली भारी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री कभी भी किसी बड़ी त्रासदी को न्यौता दे सकती है। इसके साथ ही, इस तरह के निर्माण और बाद में होने वाली आतिशबाजी से हवा में घुलने वाला जहर पर्यावरण के लिए भी गंभीर चुनौती पैदा करता है। बोर्ड साफ कर चुका है कि यदि निरीक्षण के दौरान कोई भी अवैध इकाई संचालित मिलती है, तो उसके खिलाफ तुरंत नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस पहले ही कर चुकी है बड़ी कार्रवाई

दूसरी ओर, जिला पुलिस भी इस मोर्चे पर पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। पुलिस महकमे ने पिछले दो महीनों के भीतर अवैध रूप से पटाखे बनाने और बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। इस अवधि में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने करीब 3200 किलोग्राम अवैध पटाखे और पटाखों से भरी हुई 870 पेटियां भी जब्त की हैं। पुलिस और प्रदूषण बोर्ड की इस दोहरी कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी देखें –  हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 9 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।