Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kaithal Sisters Suicide: कैथल में सनसनी: बर्थडे के दिन ही छोटी बहन के साथ तालाब में कूदी युवती, दोनों की मौत

GGaganpreet Kaur
कैथल में सनसनी: बर्थडे के दिन ही छोटी बहन के साथ तालाब में कूदी युवती, दोनों की मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कैथल। हरियाणा के कैथल जिले के कलायत कस्बे से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर आई है। यहां मंगलवार की सुबह दो सगी बहनों ने कपिल मुनि पवित्र तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके को सुन्न कर दिया है क्योंकि मरने वाली बड़ी बहन पलक का उस दिन 20वां जन्मदिन था। जिस घर में केक कटने और खुशियां मनाने की तैयारी होनी थी, वहां सुबह-सुबह दो बेटियों की अर्थी उठने की खबर पहुंच गई। पलक के साथ उसकी 18 वर्षीय छोटी बहन परमजीत ने भी मौत को गले लगा लिया।

सुबह सैर पर निकली थीं दोनों बहनें, CCTV में दिखीं आखिरी तस्वीरें

विज्ञापन

रोजाना की तरह पलक और परमजीत सुबह करीब 5 बजे अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। कस्बे के ऐतिहासिक कपिल मुनि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों बहनें मुख्य गेट से अंदर प्रवेश करती और सीधे तालाब की सीढ़ियों की तरफ बढ़ती साफ दिखाई दे रही हैं। जब दोनों काफी देर तक घर वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों को चिंता हुई। तलाश करते हुए जब परिवार के लोग कपिल मुनि तालाब पर पहुंचे, तो वहां घाट पर भीड़ जुटी थी और पानी में एक युवती के डूबने की बात कही जा रही थी। इसके बाद चीख-पुकार मच गई।

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकाले जा सके शव

तालाब के पास मौजूद स्थानीय गोताखोरों और आम लोगों ने तुरंत पानी में छलांग लगाई और दोनों बहनों की तलाश शुरू की। करीब डेढ़ घंटे की भारी मशक्कत के बाद दोनों युवतियों को पानी की गहराई से बाहर निकाला जा सका। आनन-फानन में उन्हें एम्बुलेंस के जरिए कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बड़ी बहन पलक एक गैस एजेंसी में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात थी, जबकि छोटी बहन परमजीत शहर के ही एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पिता रविंद्र कुमार पेशे से ड्राइवर हैं और मेहनत-मजदूरी कर परिवार पालते हैं।

घरेलू कलह या हादसा? पुलिस कर रही जांच

मृतक युवतियों के पिता रविंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को घर में कामकाज को लेकर बहनों की मामूली कहासुनी हुई थी। पिता को शक है कि शायद इसी बात से नाराज होकर दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि, उन्होंने एक दूसरा पहलू यह भी रखा कि परिवार धार्मिक है और ज्येष्ठ का महीना होने के कारण मुमकिन है कि दोनों बहनें तालाब में स्नान करने उतरी हों और पैर फिसलने से यह हादसा हो गया हो। कलायत थाना प्रभारी (SHO) सुभाष चंद्र ने बताया कि प्राथमिक दृष्टि में यह मामला सुसाइड का ही लग रहा है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है और मामले के हर पहलू को खंगाल रही है।

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।