Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Guhla police station: कैथल में खूनी खेल: खरौदी गांव में सैर पर निकले युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, सिर पर मारे डंडे

GGaganpreet Kaur
कैथल में खूनी खेल: खरौदी गांव में सैर पर निकले युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, सिर पर मारे डंडे
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कैथल। कैथल के गुहला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खरौदी में आपसी रंजिश के चलते कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रात के वक्त खाना खाकर टहलने निकले एक युवक का रास्ता रोककर तीन आरोपियों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को इस कदर बेरहमी से पीटा कि उसके सिर और टांगों पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर वहीं सड़क पर बेसुध हो गया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

दिवाली के विवाद पर मांगी थी माफी, फिर भी दिल में पाले रखी खुन्नस

विज्ञापन

गुहला थाना पुलिस को दी गई शिकायत में खरौदी गांव के रहने वाले पीड़ित बिन्दर सिंह ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता है। बीते साल दिवाली के त्योहार पर उसका गांव के ही लाडी, जगतार और गगनदीप के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी और झगड़ा हो गया था। बिन्दर के मुताबिक, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए उसने और उसके परिवार ने बड़प्पन दिखाते हुए तीनों आरोपियों के घर जाकर बाकायदा माफी भी मांग ली थी। लेकिन आरोपी इस बात को भुला नहीं पाए और अंदर ही अंदर खुन्नस पाले बैठे थे। इस विवाद के बाद बिन्दर डर के मारे पंजाब के बग्गा बसारा गांव में अपने मामा अजमेर के पास रहने चला गया था और करीब 25 दिन पहले ही वापस गांव लौटा था।

मोटरसाइकिल से आए और बरसाने लगे डंडे, लोगों ने बचाई जान

वारदात की रात करीब साढ़े 10 बजे बिन्दर सिंह खाना खाने के बाद रोज की तरह भूना रोड पर टहलने गया था। जब वह सैर करके वापस अपने घर की तरफ लौट रहा था, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर लाडी, जगतार और गगनदीप वहां पहुंचे। तीनों ने बिन्दर के आगे बाइक अड़ाकर उसका रास्ता रोक लिया। इससे पहले कि बिन्दर कुछ समझ पाता, लाडी ने उसके दोनों हाथ दबोच लिए ताकि वह अपना बचाव न कर सके। इसके बाद जगतार और गगनदीप ने डंडों से उसकी टांगों और सिर पर वार करना शुरू कर दिया। सिर पर डंडा लगते ही बिन्दर अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद भी आरोपी उसे पीटते रहे। शोर सुनकर जब आस-पास के लोग लाठियां लेकर दौड़े, तब जाकर आरोपियों के चंगुल से बिन्दर को छुड़ाया जा सका।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपियों की तलाश तेज

इस खूनी संघर्ष की सूचना मिलते ही गुहला थाने की पुलिस टीम हरकत में आई। मामले के जांच अधिकारी (IO) मंगल सिंह ने बताया कि पीड़ित बिन्दर सिंह के बयानों के आधार पर आरोपी लाडी, जगतार और गगनदीप के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित का अस्पताल में मेडिकल कराया गया है और शरीर पर आई चोटों के आधार पर तफ्तीश को आगे बढ़ाया जा रहा है। जांच अधिकारी ने दावा किया कि पुलिस की टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही तीनों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।