Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kaithal Electricity Protest: कैथल में बिजली संकट पर भड़के ग्रामीण, कुराड़ के लोगों ने बिजली दफ्तर का घेराव कर काटा हंगामा

GGaganpreet Kaur
कैथल में बिजली संकट पर भड़के ग्रामीण, कुराड़ के लोगों ने बिजली दफ्तर का घेराव कर काटा हंगामा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में भीषण गर्मी के बीच बिजली-पानी की किल्लत ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इसी समस्या को लेकर जिले के गांव कुराड़ के ग्रामीण मंगलवार को भड़क गए और सीधे बिजली निगम के कार्यालय पर धावा बोल दिया। अघोषित बिजली कटौती और सुस्त पड़े सिस्टम से नाराज ग्रामीणों ने दफ्तर के बाहर जमकर नारेबाजी की। हालात की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन और बिजली विभाग के आला अधिकारियों को तुरंत मौके पर दौड़ना पड़ा।

न बिजली न पानी, भीषण गर्मी में बेहाल हुए ग्रामीण

विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे ग्रामीण सुनील, प्रदीप, संजय और मनोज ने दोटूक शब्दों में कहा कि इस चिलचिलाती धूप और पारे के रिकॉर्ड तोड़ते दौर में ग्रामीण इलाकों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। उन्होंने बताया कि गांव में वैसे तो बमुश्किल 10 से 12 घंटे ही बिजली नसीब हो रही है, लेकिन उस पर भी निगम कब और कितनी देर का कट लगा दे, इसका कोई भरोसा नहीं है। इस अघोषित कटौती का सीधा असर अब गांव की पेयजल व्यवस्था पर पड़ा है। बिजली न रहने से पानी की मोटरें नहीं चल पा रही हैं, जिससे गांव की गलियों में पीने के पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है।

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा, अधिकारियों को देना पड़ा जवाब

कार्यालय पर भारी भीड़ जुटने और हंगामे की सूचना मिलते ही कलायत थाना से सब इंस्पेक्टर विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने उग्र हो रहे ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की और बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर तलब किया। सब इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि पुलिस प्रशासन उनकी हर जायज समस्या के समाधान के लिए उनके साथ खड़ा है और विभाग से इसका तुरंत हल निकाला जाएगा।

ओवरलोडिंग का हवाला, नया ट्रांसफार्मर लगाने के वादे पर थमा प्रदर्शन

हंगामे के बीच बिजली निगम के एसडीओ जितेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने तकनीकी मजबूरी समझाते हुए कहा कि रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर पर अचानक लोड बहुत ज्यादा बढ़ गया है, जिसकी वजह से ट्रिपिंग और कट की समस्या आ रही है। उन्होंने केवल कुराड़ ही नहीं, बल्कि कई अन्य इलाकों में भी ऐसी दिक्कत होने की बात स्वीकार की। एसडीओ ने ग्रामीणों को लिखित आश्वासन दिया कि गांव के लोड को बांटने के लिए जल्द ही एक नया अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखवाया जाएगा, जिससे सप्लाई सुचारू हो सके। इस ठोस भरोसे के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना खत्म किया और शांत होकर घर लौटे।

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।