Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kaithal News: कैथल: विदेश जाने की चाहत पड़ी भारी, लक्ज़मबर्ग भेजने के नाम पर पिता-पुत्र ने दो दोस्तों से ठगे 6 लाख

GGaganpreet Kaur
कैथल: विदेश जाने की चाहत पड़ी भारी, लक्ज़मबर्ग भेजने के नाम पर पिता-पुत्र ने दो दोस्तों से ठगे 6 लाख
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कैथल। हरियाणा के युवाओं में विदेश जाकर बसने का क्रेज इस कदर हावी है कि ठग इसका भरपूर फायदा उठा रहे हैं। ताजा मामला कैथल के डोगरा गेट इलाके का है, जहां दो युवकों को लक्ज़मबर्ग  में नौकरी और मोटी सैलरी का सब्जबाग दिखाकर करीब छह लाख रुपये की चपत लगा दी गई। विडंबना देखिए कि ठगी करने वाले कोई और नहीं, बल्कि एक पिता और उसका बेटा ही हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना जाल फैलाया था।

सोशल मीडिया पर हुई थी ‘दोस्ती’ और डील

विज्ञापन

शिकायतकर्ता शरणदीप सिंह और निर्मल सिंह ने बताया कि वे लंबे समय से विदेश जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर उनकी मुलाकात गांव शीलाखेड़ा निवासी गुरविंद्र सिंह और उसके पिता हरजिंद्र सिंह से हुई। आरोपियों ने बड़ी चालाकी से उन्हें अपने झांसे में लिया और दावा किया कि उनकी लक्ज़मबर्ग में अच्छी सेटिंग है। डील यह तय हुई कि पांच लाख रुपये प्रति व्यक्ति खर्च आएगा और टिकट का पैसा अलग से देना होगा। भरोसे में आकर दोनों दोस्तों ने अगस्त 2025 में अपने पासपोर्ट और शैक्षणिक दस्तावेज आरोपियों को सौंप दिए।

कॉन्ट्रैक्ट का बहाना और फिर धमकी का खेल

रकम ऐंठने के बाद आरोपियों ने नया पैंतरा चला। उन्होंने पीड़ितों को बताया कि लक्ज़मबर्ग के जिस मालिक के पास उन्हें काम करना है, उसके साथ एक कानूनी कॉन्ट्रैक्ट साइन करना होगा। वक्त गुजरता गया लेकिन वीजा का कहीं अता-पता नहीं चला। जब शरणदीप और निर्मल ने पूछताछ शुरू की, तो आरोपियों ने पहले टाल-मटोल किया और फिर फोन उठाना ही बंद कर दिया। हद तो तब हो गई जब पीड़ितों ने गांव जाकर अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी

धोखाधड़ी का अहसास होने के बाद पीड़ितों ने शहर थाना पुलिस का दरवाजा खटखटाया। शहर थाना के जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि शरणदीप और निर्मल की शिकायत पर आरोपी पिता-पुत्र हरजिंद्र सिंह और गुरविंद्र सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब बैंक ट्रांजेक्शन और सोशल मीडिया चैट के आधार पर सबूत जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।