Breaking News
Rashifal Update: इन 4 राशियों के चमकेंगे सितारे, जानिए मेष से मीन का राशिफलJob loss story: 95 हजार की नौकरी छूटी तो बदले माता-पिता तेवर, 22 साल के IT प्रोफेशनल का दर्द वायरलIND vs WI 3rd T20: इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच महामुकाबला, जानिए पिच और मौसम का हालMahendragarh News: बावनिया गांव में बाढ़ राहत योजना के तहत आरसीसी टैंक निर्माण का उद्घाटन, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात- विधायक कंवर सिंह यादवNarnaul: राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने लगाया रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त एकत्रितRashifal Update: इन 4 राशियों के चमकेंगे सितारे, जानिए मेष से मीन का राशिफलJob loss story: 95 हजार की नौकरी छूटी तो बदले माता-पिता तेवर, 22 साल के IT प्रोफेशनल का दर्द वायरलIND vs WI 3rd T20: इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच महामुकाबला, जानिए पिच और मौसम का हालMahendragarh News: बावनिया गांव में बाढ़ राहत योजना के तहत आरसीसी टैंक निर्माण का उद्घाटन, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात- विधायक कंवर सिंह यादवNarnaul: राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने लगाया रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त एकत्रित

Kaithal News: कैथल में चाइनीज डोर का खौफनाक तांडव, बाइक सवार की गर्दन पर लगे 4 टांके, बाल-बाल बची जान

GGaganpreet Kaur
Kaithal News: कैथल में चाइनीज डोर का खौफनाक तांडव, बाइक सवार की गर्दन पर लगे 4 टांके, बाल-बाल बची जान

कैथल में चाइनीज डोर का खौफनाक तांडव, बाइक सवार की गर्दन पर लगे 4 टांके

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kaithal News: प्रतिबंधित और घातक चाइनीज डोर लगातार लोगों की जान के लिए आफत बनी हुई है। ताजा मामला कैथल जिले से सामने आया है, जहां गांव मोलखेड़ा निवासी जोगिंद्र शनिवार को अपने छोटे बच्चे को दवा दिलाने शहर आया था। जाट शिक्षण संस्थान के पास स्थित एक निजी अस्पताल से बच्चे का इलाज कराने के बाद वह बाइक से वापस गांव लौट रहा था। जैसे ही वह रेलवे फाटक पार करके सेक्टर-18 के मुख्य मार्ग पर पहुंचा, अचानक हवा में उड़ती हुई चाइनीज डोर उसके सामने आ गई और सीधे उसके गले में जा फंसी।

धीमी रफ्तार और सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

विज्ञापन

डोर गले में फंसते ही जोगिंद्र की गर्दन पर गहरा कट लग गया। गनीमत यह रही कि उस वक्त मोटरसाइकिल की रफ्तार काफी कम थी और जोगिंद्र ने बिना देर किए तुरंत ब्रेक लगा दिए। बाइक के रुकने से डोर और ज्यादा नहीं खिंची, जिससे एक भयानक हादसा होने से बच गया। बाइक की पिछली सीट पर बैठा उनका मासूम बेटा भी पूरी तरह सुरक्षित रहा। हादसे के तुरंत बाद लहूलुहान जोगिंद्र ने फोन करके परिजनों को मामले की जानकारी दी।

गर्दन पर लगे चार टांके, लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

सूचना मिलते ही गांव शेरगढ़ में रहने वाले परिचित और परिजन मौके पर पहुंचे। वे तुरंत घायल जोगिंद्र को इलाज के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल ले गए। अस्पताल में तैनात डॉक्टर यशवीर सिंह ने बताया कि युवक के गले पर पतंग की डोर से कटने का गहरा घाव था, जो करीब तीन सेंटीमीटर चौड़ा था। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने घाव पर चार टांके लगाए। हालत स्थिर होने के बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और पीड़ित परिवार ने प्रशासन से शहर में बिक रही जानलेवा चाइनीज डोर पर पूरी तरह शिकंजा कसने की मांग की है।

यह भी पढ़ें– पानीपत में बड़ा हादसा, सेक्टर-29 की टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग, मची भगदड़

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।