Breaking News
Bhagavad Gita Reading Time: श्रीमद्भगवद गीता पढ़ने का सबसे सही समय कौन सा है? जानिए सही नियमUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिशBhagavad Gita Reading Time: श्रीमद्भगवद गीता पढ़ने का सबसे सही समय कौन सा है? जानिए सही नियमUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिश

Kaithal News: कैथल के क्योड़क का दौरा रद्द, अब 20 अगस्त को गांव जड़ौला पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी

GGaganpreet Kaur
Kaithal News: कैथल के क्योड़क का दौरा रद्द, अब 20 अगस्त को गांव जड़ौला पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी

कैथल के गांव जड़ौला पहुंचेंगे 20 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सैनी

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kaithal News: कैथल जिले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में अचानक हलचल तेज हो गई है। पूर्व निर्धारित योजना के तहत मुख्यमंत्री का गांव क्योड़क में कार्यक्रम होना था, जिसे अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है। अब मुख्यमंत्री का नया आधिकारिक कार्यक्रम 20 अगस्त को गुहला विधानसभा क्षेत्र के गांव जड़ौला में तय किया गया है।

इस हाई-प्रोफाइल दौरे के संयोजक गुहला के पूर्व विधायक ईश्वर सिंह हैं। कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सबसे पहले गांव जड़ौला में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की भव्य प्रतिमा के स्थापना समारोह में शिरकत करेंगे। इसके तुरंत बाद वे गांव के खेल स्टेडियम में आयोजित होने वाली जनसभा के मंच पर पहुंचेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

अधिकारियों को सख्त हिदायत: तैयारियों में ढिलाई पर होगी कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) डॉ. सुशील कुमार ने संबंधित विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की। एडीसी ने साफ-सफाई, पेयजल, अस्थायी शौचालयों के निर्माण, लटकते बिजली के तारों की मरम्मत और सड़कों के सुधारीकरण के काम को समय रहते पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री के चॉपर की लैंडिंग के लिए अस्थायी हेलिपैड निर्माण की जिम्मेदारी भी लोक निर्माण विभाग को सौंप दी गई है।

एडीसी ने सभी विभागाध्यक्षों को आपसी तालमेल के साथ काम करने की सलाह दी है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि वीआईपी दौरे की तैयारियों में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सुरक्षा का कड़ा पहरा, जाम से निपटने के लिए बना स्पेशल रूट प्लान

कार्यक्रम में जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग को यातायात सुचारू रखने के लिए एक मजबूत रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मुख्य मार्गों पर जाम जैसी स्थिति पैदा न हो।

रैली स्थल और मूर्ति स्थापना स्थल के आसपास गाड़ियों की पार्किंग के लिए अलग से स्थान चिह्नित किए गए हैं। पुलिस की गश्त बढ़ाने के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटियां तय कर दी गई हैं, ताकि 20 अगस्त का पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

यह भी पढ़ें– पानीपत में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने मां को अचेत कर की दरिंदगी, पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।