Breaking News
भारत के रूसी तेल आयात पर टैरिफ का खतरा फिलहाल टला, ट्रम्प ने 100% टैरिफ का कानून पर लगाई रोकKurukshetra News: पिहोवा के होटल में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिसPatti Bhullar Colony Theft : पट्टी की भुल्लर कॉलोनी में घर से 2 तोले सोना और डेढ़ लाख नकदी चोरीPatti Punjab Roadways Timing : पट्टी में पंजाब रोडवेज के टाइम टेबल पर उठा विवाद, निजी बसों को फायदा देने का आरोपKaithal Fraud Case: अमेरिका भेजने के नाम पर 37 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर पिस्तौल दिखाकर दी धमकीभारत के रूसी तेल आयात पर टैरिफ का खतरा फिलहाल टला, ट्रम्प ने 100% टैरिफ का कानून पर लगाई रोकKurukshetra News: पिहोवा के होटल में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिसPatti Bhullar Colony Theft : पट्टी की भुल्लर कॉलोनी में घर से 2 तोले सोना और डेढ़ लाख नकदी चोरीPatti Punjab Roadways Timing : पट्टी में पंजाब रोडवेज के टाइम टेबल पर उठा विवाद, निजी बसों को फायदा देने का आरोपKaithal Fraud Case: अमेरिका भेजने के नाम पर 37 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर पिस्तौल दिखाकर दी धमकी

Kaithal News: कैथल में 15 साल की छात्रा का अपहरण, घर से अचानक लापता हुई किशोरी, पुलिस जांच शुरू

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Kaithal News: कैथल में 15 साल की छात्रा का अपहरण, घर से अचानक लापता हुई किशोरी, पुलिस जांच शुरू

कैथल में 15 साल की छात्रा का अपहरण, घर से अचानक लापता हुई किशोरी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kaithal News: कैथल जिले के कलायत थाना अंतर्गत आने वाले एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के अचानक लापता होने का गंभीर मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता पिता के अनुसार, वह पड़ोसी शहर नरवाना स्थित एक कपड़े के शोरूम में नौकरी करता है। कई साल पहले उसकी पत्नी उससे अलग हो गई थी, जिसके बाद से वह अपनी दो बेटियों के साथ रह रहा है। बीते दिन उसकी 15 वर्षीय छोटी बेटी स्कूल जाने के बजाय अपनी दादी के साथ घर पर ही रुकी हुई थी।

दोपहर के समय संदिग्ध परिस्थितियों में हुई गायब

विज्ञापन

दोपहर के वक्त किशोरी अचानक घर से लापता हो गई। जब काफी देर तक वह दिखाई नहीं दी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश करने के बाद भी जब किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा, तो पीड़ित पिता ने कलायत थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पिता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मासूम बेटी को झांसा देकर उसका अपहरण कर लिया है।

पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश की शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। मामले की जांच कर रहीं महिला जांच अधिकारी संतोष ने बताया कि पीड़ित पिता के बयानों के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें लापता छात्रा की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें–  कैथल में बस की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत, सवारी भरी बस में अस्पताल लाया चालक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।