Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kaithal Panchayat Election: 10 मई को वोटिंग और नतीजे: कैथल के चुनावी क्षेत्रों में शराब की दुकानों पर प्रशासन का पहरा।

GGaganpreet Kaur
10 मई को वोटिंग और नतीजे: कैथल के चुनावी क्षेत्रों में शराब की दुकानों पर प्रशासन का पहरा।
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कैथल।  हरियाणा के कैथल जिले में पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों के लिए होने वाले उप चुनावों को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की खातिर जिलाधीश एवं डीसी अपराजिता ने कड़ा रुख अपनाते हुए मतदान वाले क्षेत्रों में शराब की बिक्री और वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। पंजाब आबकारी अधिनियम, 1914 की धारा 54 के तहत जारी ये निर्देश 8 मई की सुबह 8 बजे से प्रभावी हो जाएंगे और 10 मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित होने तक लागू रहेंगे।

इन गांवों में बंद रहेंगे ठेके, 3 किलोमीटर का दायरा भी रडार पर

विज्ञापन

प्रशासनिक आदेशों के मुताबिक, ब्लॉक सीवन के गांव पोलड और ब्लॉक ढांड में आगामी 10 मई को वोट डाले जाने हैं। इसी दिन शाम को हार-जीत का फैसला भी हो जाएगा। प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए न केवल इन गांवों, बल्कि इनके आसपास के 3 किलोमीटर के दायरे को भी शराब मुक्त घोषित कर दिया है। इस अवधि के दौरान कोई भी शराब का ठेका नहीं खुलेगा। साथ ही किसी भी होटल, क्लब, रेस्तरां या अन्य लाइसेंसधारी संस्थानों में शराब परोसने पर सख्त पाबंदी रहेगी।

उल्लंघन पर सीधे जेल, पुलिस और आबकारी विभाग को मिली जिम्मेदारी

चुनावी माहौल में अक्सर शराब बांटकर मतदाताओं को लुभाने या हुड़दंग मचने की शिकायतें आती हैं, जिसे देखते हुए डीसी ने स्पष्ट किया है कि आदेशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मुहिम को अमलीजामा पहनाने के लिए उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (आबकारी) को फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करने और नाकेबंदी के आदेश दिए गए हैं ताकि अवैध शराब की सप्लाई पर अंकुश लगाया जा सके।

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।