Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kaithal Drug Smuggling Case: कैथल पुलिस का बड़ा एक्शन: 4380 नशीली गोलियों के साथ सांघन का तस्कर गिरफ्तार

GGaganpreet Kaur
कैथल पुलिस का बड़ा एक्शन: 4380 नशीली गोलियों के साथ सांघन का तस्कर गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कैथल। नशा तस्करों के खिलाफ कैथल पुलिस का ‘हथौड़ा’ लगातार चल रहा है। जिले की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने एक पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली गोलियों के जखीरे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव सांघन निवासी बिंटू के रूप में हुई है, जो बाइक पर काले रंग के बैग में मौत का सामान लेकर सप्लाई करने जा रहा था। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के दिशा-निर्देशों पर सक्रिय हुई टीम ने आरोपी को उस वक्त दबोचा जब वह जींद रोड के रास्ते शहर में दाखिल होने की फिराक में था।

नहर पटरी पर नाकाबंदी और ‘ऑन द स्पॉट’ गिरफ्तारी

विज्ञापन

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सांघन का रहने वाला बिंटू नशीली दवाओं की बड़ी खेप लेकर निकलने वाला है। सूचना पर तुरंत एक्शन लेते हुए एएसआई शमशेर सिंह की टीम ने सिरसा ब्रांच नहर पटरी पर नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर में एक काले रंग की बाइक आती दिखी, जिसे शक के आधार पर रुकवाया गया। बाइक की टंकी पर रखे पॉलीथीन बैग की जब ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ कंचन पांडे की मौजूदगी में तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। बैग के अंदर से लोराजेपम टैबलेट के 146 पत्ते बरामद हुए, जिनमें कुल 4380 नशीली गोलियां भरी थीं।

लाइसेंस मांगा तो उड़ गए तोते, अब सलाखों के पीछे

पकड़ा गया आरोपी बिंटू इन दवाओं को रखने या बेचने संबंधी कोई भी वैध दस्तावेज या डॉक्टरी पर्चा पेश नहीं कर सका। ड्रग कंट्रोल अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पुष्टि की कि ये गोलियां प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं और इनका इस तरह परिवहन करना गैरकानूनी है। इसके बाद एएसआई तरशेम कुमार के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाना तितरम में उसके खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया।

जीरो टॉलरेंस: पूरे नेटवर्क को उखाड़ने की तैयारी

डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस केवल इस गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह ये गोलियां कहां से लाया था और जिले में किन-किन लोगों को सप्लाई करने वाला था। डीएसपी ने साफ लहजे में चेतावनी दी कि युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में धकेलने वाले किसी भी ‘मगरमच्छ’ को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले के नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।