Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kaithal Police Encounter: कैथल में पुलिस और इनामी बदमाश के बीच 'गनफाइट': जवाबी फायरिंग में बदमाश संदीप के पैर में लगी गोली; जैकेट ने बचाई सिपाही की जान

GGaganpreet Kaur
कैथल में पुलिस और इनामी बदमाश के बीच 'गनफाइट': जवाबी फायरिंग में बदमाश संदीप के पैर में लगी गोली; जैकेट ने बचाई सिपाही की जान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कैथल (जग मार्ग)। हरियाणा के कैथल में सोमवार तड़के अपराध और कानून के बीच सीधी भिड़ंत देखने को मिली। जिला पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट (AVT) स्टाफ टीम ने एक साहसिक ऑपरेशन के दौरान 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश संदीप उर्फ कोहली को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। सिरसा ब्रांच नहर पर हुई इस ‘मुठभेड़’ में बदमाश की टांग में गोली लगी है, जबकि बदमाश की तरफ से चलाई गई एक गोली पुलिसकर्मी की बुलेट प्रूफ जैकेट को चीरने की कोशिश करती रही, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

मुखबिर की सूचना और नाकेबंदी

विज्ञापन

एवीटी इंचार्ज मुकेश कुमार को पुख्ता जानकारी मिली थी कि हत्या के प्रयास के कई मामलों में वांछित संदीप उर्फ कोहली पूंडरी के गांव फरल के रास्ते निकलने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तड़के करीब 4 बजे सिरसा ब्रांच नहर पर जाल बिछाया और वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की। जैसे ही कोहली की कार नाके के पास पहुंची, पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन कानून को ठेंगे पर रखने वाले बदमाश ने रफ्तार और बढ़ा दी।

पेड़ से टकराई कार, फिर शुरू हुई ‘जंग’

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अपनी गाड़ी बदमाश की कार के आगे अड़ा दी। रास्ता बंद देख आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। खुद को घिरा देख संदीप कार से बाहर निकला और पुलिस टीम पर सीधा फायर झोंक दिया। उसने करीब दो से तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली सीधे पुलिसकर्मी की बुलेट प्रूफ जैकेट पर जाकर लगी।

जवाबी फायरिंग में ढेर हुआ इरादा

बदमाश की ओर से जानलेवा हमला होते देख पुलिस ने पहले हवाई फायर कर उसे सरेंडर करने को कहा, लेकिन जब फायरिंग नहीं रुकी तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की चलाई गोली संदीप की टांग में लगी, जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लिया और इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया।

पुराना है आपराधिक रिकॉर्ड

पकड़ा गया बदमाश संदीप जाखोली अड्‌डा स्थित शराब ठेके पर हुई फायरिंग की वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी और उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि फरारी के दौरान उसे किन-किन लोगों ने पनाह दी थी।

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।