Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kaithal Encounter News: कैथल एनकाउंटर: पुलिस पर गोलियां बरसाने वाले दो डकैत मुठभेड़ में ढेर, पैर में लगी गोली

GGaganpreet Kaur
कैथल एनकाउंटर: पुलिस पर गोलियां बरसाने वाले दो डकैत मुठभेड़ में ढेर, पैर में लगी गोली
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। कलायत इलाके में पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट और वांछित बदमाशों के बीच एक सनसनीखेज एनकाउंटर हुआ है। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान दो शातिर बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पकड़े गए दोनों अपराधी कैथल समेत कई जिलों में डेरों और मंदिरों को निशाना बनाने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं।

खडालवा मंदिर को निशाना बनाने की थी फिराक, रेकी के दौरान पुलिस ने घेरा

विज्ञापन

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई तरसेम कुमार की टीम कलायत क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि कैथल के कई डेरों में डकैती डाल चुके अंबाला के शहजादपुर निवासी रजत और मंगल इस समय खडालवा मंदिर की रेकी कर रहे हैं। वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में मंडरा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी शुरू की, तो खडालवा मंदिर के पास बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगे।

बाइक फिसलने पर शुरू की फायरिंग, बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मी की जान

पुलिस ने जब आरोपियों का पीछा किया तो मटोर बढ़सिकरी रोड पर रजबाहा के पास संतुलन बिगड़ने से बदमाशों की बाइक फिसल कर गिर गई। खुद को घिरा देख दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें हथियार डालकर सरेंडर करने की चेतावनी दी और हवा में 5 राउंड फायर भी किए, लेकिन बदमाश गोलियां बरसाते रहे। बदमाशों की तरफ से चलाई गई एक गोली हेड कांस्टेबल हरीश की बुलेट प्रूफ जैकेट पर जा लगी, जिससे उनकी जान बाल-बाल बची।

जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, कई जिलों में दर्ज हैं लूट-डकैती के मामले

बदमाशों की ओर से लगातार हो रही फायरिंग के जवाब में पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ गोलियां चलाईं। इस क्रॉस फायरिंग में आरोपी रजत के दाएं पैर में और मंगल के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे दोनों वहीं ढेर हो गए। पुलिस ने दोनों को दबोचकर उनके पास से दो अवैध हथियार बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने पुलिस पर कुल 6 राउंड फायर किए थे। ये दोनों आरोपी साल 2022 से कैथल के विभिन्न डेरों में हुई लूट और डकैती की 6 बड़ी वारदातों में फरार चल रहे थे। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब के कई अन्य जिलों की पुलिस को भी इनकी तलाश थी।

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।