Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kaithal Gas Blast News: कैथल में आईजीएल गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट: नई लाइन बनी 'मौत का फंदा', धमाके से उड़े चूल्हे के परखच्चे

GGaganpreet Kaur
कैथल में आईजीएल गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट: नई लाइन बनी 'मौत का फंदा', धमाके से उड़े चूल्हे के परखच्चे
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कैथल। पूंडरी के पंचपीर मोहल्ले में मंगलवार को उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक घर में नवनिर्मित आईजीएल (IGL) गैस कनेक्शन की पाइपलाइन में अचानक धमाका हो गया। हादसा इतना भीषण था कि गैस चूल्हा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और रसोई का सामान तितर-बितर हो गया। गनीमत यह रही कि धमाके के वक्त रसोई में कोई मौजूद नहीं था, वरना किसी की जान भी जा सकती थी।

कल लिया कनेक्शन, आज हुआ धमाका

विज्ञापन

पंचपीर मोहल्ले के निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उन्होंने बड़े उत्साह के साथ कल ही घर में पीएनजी (PNG) का नया कनेक्शन लगवाया था। मंगलवार को परिवार की महिलाएं रसोई में दोपहर का खाना बना रही थीं। सब्जी आंच पर चढ़ाने के बाद महिलाएं किसी काम से रसोई से बाहर निकली ही थीं कि अचानक एक कान फोड़ देने वाला धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर जब परिजन रसोई की ओर भागे, तो वहां का मंजर देखकर सन्न रह गए। गैस चूल्हा आग की लपटों में घिरा था और उस पर रखा खाना पूरी दीवार और फर्श पर बिखरा पड़ा था। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि रसोई में रखे अन्य बर्तन भी अपनी जगह से छिटक गए।

“गैस का फ्लो ज्यादा है”— कहकर पल्ला झाड़ गया कर्मचारी

पीड़ित रमेश कुमार का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने गैस एजेंसी को सूचित किया, लेकिन घंटों तक कोई सुध लेने नहीं आया। काफी मिन्नतों के बाद जब एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा, तो उसने स्थिति को गंभीरता से लेने के बजाय यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि “पीछे से गैस का फ्लो (दबाव) ज्यादा होने के कारण ऐसा हुआ है।” रमेश ने बताया कि दोपहर 3 बजे के बाद से कोई भी तकनीकी कर्मचारी लाइन को दुरुस्त करने या सुरक्षा जांच के लिए नहीं पहुंचा, जिससे पूरा परिवार सहमा हुआ है।

पुलिस की चौखट पर पहुँचा मामला

एजेंसी की इस घोर लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैये से नाराज होकर रमेश कुमार ने पूंडरी पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि इस तकनीकी खामी की जांच की जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार के साथ ऐसा हादसा न हो।

इस मामले में पूंडरी चौकी इंचार्ज ऋषि ने बताया कि पुलिस को शिकायत प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा, “यह सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है। हम गैस एजेंसी के अधिकारियों को तलब करेंगे और घटना के तकनीकी कारणों की जांच की जाएगी। नियमानुसार जो भी कार्रवाई बनती है, वह अमल में लाई जाएगी।”

इस हादसे ने एक बार फिर पाइपलाइन वाली गैस सेवाओं की फिटिंग और उनके दबाव प्रबंधन (Pressure Management) पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मोहल्ले के लोगों में भी इस घटना के बाद से नया कनेक्शन लेने को लेकर डर का माहौल है।

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।