Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Satpal Jamba Pundri MLA: "निजी पैसे से बनवाऊंगा चौक"- पूंडरी विधायक के एलान से गदगद हुआ ब्राह्मण समाज

GGaganpreet Kaur
"निजी पैसे से बनवाऊंगा चौक"- पूंडरी विधायक के एलान से गदगद हुआ ब्राह्मण समाज
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कैथल (जग मार्ग)। अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पूंडरी की धरा भगवा रंग में रंगी नजर आई। ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भव्य जन्मोत्सव समारोह में उमड़ी भारी भीड़ के बीच सियासत और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पूंडरी के विधायक सतपाल जाम्बा ने समाज के गौरव को बढ़ाते हुए घोषणा की कि शहर में जल्द ही ‘भगवान परशुराम चौक’ का निर्माण कराया जाएगा। खास बात यह है कि इस चौक के निर्माण के लिए सरकारी खजाने के बजाय विधायक अपने निजी कोष से पूरा खर्च उठाएंगे।

शास्त्र और संस्कार से ही होगा समाज का उत्थान

विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए सतपाल जाम्बा ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श केवल एक समाज के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए सत्य और न्याय के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए न केवल चौक, बल्कि एक भव्य धर्मशाला के निर्माण का भी पुख्ता आश्वासन दिया। जाम्बा ने कहा, “धर्मशाला का निर्माण सामाजिक एकजुटता और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए एक सशक्त केंद्र के रूप में काम करेगा।”

रामकुमार गौतम के तीखे तेवर और धर्म की व्याख्या

समारोह में हलका सफीदों के विधायक और अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर रामकुमार गौतम ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे अन्याय के खिलाफ शस्त्र उठाने वाले और धर्म की रक्षा के लिए शास्त्र का ज्ञान देने वाले युगपुरुष थे। गौतम ने समाज से एकजुट रहने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।

हजारों की भीड़ और संतों का सान्निध्य

पूंडरी में आयोजित इस समारोह में न केवल कस्बे बल्कि आसपास के गांवों से भी सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग पहुंचे। कार्यक्रम में संत सत्य चिंतन पुरी जी महाराज का सान्निध्य भी प्राप्त हुआ, जिन्होंने समाज को अध्यात्म और नैतिकता का पाठ पढ़ाया। समाज के प्रबुद्ध जनों ने विधायक सतपाल जाम्बा और रामकुमार गौतम का पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। विधायक द्वारा निजी कोष से चौक बनवाने की घोषणा की हर तरफ प्रशंसा हो रही है, जिसे ब्राह्मण समाज ने अपनी पहचान और सम्मान से जोड़कर देखा है।

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।