Breaking News
Narnaul News: नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकादिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासRohtak Murder Case: रोहतक में छुट्टी पर आए CRPF जवान पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्याDaler Mehndi controversy: मीका सिंह का बड़ा बयान, दलेर मेहंदी विवाद सुलझा, सीएम पुष्कर सिंह धामी की सादगी की तारीफ कीNarnaul News: नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकादिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासRohtak Murder Case: रोहतक में छुट्टी पर आए CRPF जवान पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्याDaler Mehndi controversy: मीका सिंह का बड़ा बयान, दलेर मेहंदी विवाद सुलझा, सीएम पुष्कर सिंह धामी की सादगी की तारीफ की

Kaithal road accident: कैथल में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से माता-पिता के इकलौते बेटे की मौत

Kaithal road accident: कैथल में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से माता-पिता के इकलौते बेटे की मौत

कैथल में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से माता-पिता के इकलौते बेटे की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal road accident: हरियाणा के कैथल जिले में कस्बा ढांड के पास देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक सड़क हादसे ने एक गरीब परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। पबनावा से ढांड की तरफ मोटरसाइकिल पर जा रहे 20 वर्षीय युवक हर्ष को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर तुरंत फरार हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

विज्ञापन

रात करीब 11 बजे रास्ते से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब सड़क किनारे पड़े लहूलुहान युवक और उसकी क्षतिग्रस्त बाइक पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत ढांड थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर युवक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से हर्ष को तुरंत कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया।

इलाके में शोक की लहर, पिता का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक की पहचान गांव बंदाराना निवासी 20 वर्षीय हर्ष के रूप में हुई है। मृतक के पिता सुखबीर सिंह ने आंखों में आंसू लिए बताया कि हर्ष उनका इकलौता बेटा था। सुखबीर खुद मजदूरी का काम करते हैं और हर्ष भी परिवार का हाथ बंटाने के लिए उनके साथ ही मजदूरी करता था। इकलौते सहारा के चले जाने से बुजुर्ग माता-पिता पूरी तरह टूट गए हैं और पूरे बंदाराना गांव में मातम पसरा हुआ है।

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए ढांड थाना एसएचओ बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस को रात करीब 11 बजे हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द ही चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा और नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें –  हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 9 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।