Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kaithal News: ईमानदारी अभी जिंदा है: रोडवेज बस चालक को सड़क पर मिले 1 लाख, मालिक को ढूंढकर लौटाए

GGaganpreet Kaur
ईमानदारी अभी जिंदा है: रोडवेज बस चालक को सड़क पर मिले 1 लाख, मालिक को ढूंढकर लौटाए
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कैथल । कलयुग के इस दौर में जहां चंद रुपयों के लिए नीयत डोल जाती है, वहीं कैथल में हरियाणा रोडवेज के एक ड्राइवर ने ईमानदारी की नई इबारत लिखी है। मंगलवार को सीवन क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान बस चालक राकेश को सड़क पर रुपयों का एक बंडल मिला, जिसमें पूरे एक लाख रुपये थे। राकेश ने इन पैसों पर अपना हक जताने के बजाय उसे उसके असली हकदार तक पहुंचाने की ठानी और इसमें कामयाब भी रहे।

बस रोककर उठाया रुपयों का बंडल, आसपास के लोगों से की पूछताछ

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, पाई गांव के रहने वाले राकेश हरियाणा रोडवेज में बतौर चालक कार्यरत हैं। मंगलवार को जब वह सीवन रूट पर बस लेकर जा रहे थे, तभी अचानक उनकी नजर सड़क पर गिरे कुछ नोटों पर पड़ी। राकेश ने तुरंत बस रोकी और देखा कि वहां एक लाख रुपये पड़े थे। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से इसके मालिक के बारे में पूछा, लेकिन वहां कोई भी दावेदार सामने नहीं आया। इसके बाद राकेश ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पास की एक दुकान पर जाकर दुकानदार को पूरी बात बताई और पैसे वहां सुरक्षित रखवा दिए।

पहचान की तसल्ली के बाद ही सौंपी ‘अमानत’

बस चालक राकेश ने दुकानदार से स्पष्ट कहा कि जब तक कोई व्यक्ति सही सबूत के साथ न आए, यह राशि किसी को न दी जाए। कुछ देर बाद एक शख्स परेशान हालत में वहां पहुंचा और अपने पैसे खोने की जानकारी दी। जब दुकानदार और राकेश ने उससे पूछताछ की और वह पैसों की सही रकम और अन्य जानकारी देने में सफल रहा, तब राकेश की मौजूदगी में उसे एक लाख रुपये वापस कर दिए गए।

समाज के लिए बने प्रेरणास्रोत

अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर संबंधित व्यक्ति की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए और उसने बस चालक राकेश व दुकानदार का बार-बार आभार जताया। रोडवेज चालक की इस ईमानदारी की चर्चा अब पूरे जिले में हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राकेश जैसे लोगों की वजह से ही आज भी समाज में इंसानियत और नैतिक मूल्य जिंदा हैं। रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने भी अपने कर्मचारी की इस नेकदिली पर गर्व जताया है।

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।