Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kaithal Education News: कैथल: सेरधा गर्ल्स कॉलेज में 17 प्रोफेसरों की होगी भर्ती, सरकार ने 31 पदों को दी मंजूरी।

GGaganpreet Kaur
कैथल: सेरधा गर्ल्स कॉलेज में 17 प्रोफेसरों की होगी भर्ती, सरकार ने 31 पदों को दी मंजूरी।
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कैथल। कैथल के ग्रामीण अंचल में बेटियों की उच्च शिक्षा को मजबूती देने के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सेरधा गांव स्थित अमरनाथ भगत जयराम राजकीय महिला कॉलेज के सुचारू संचालन के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने 31 नए पदों को मंजूरी दे दी है। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, कॉलेज में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक गतिविधियों को गति देने के लिए जल्द ही नियुक्तियां शुरू होंगी। खास बात यह है कि इन पदों पर आने वाले कर्मचारियों को नए संशोधित वेतनमान का लाभ मिलेगा और इसका पूरा खर्च मौजूदा बजट से आवंटित किया जाएगा।

निजी से सरकारी हुआ सफर, 17 विषयों में मिलेंगे प्रोफेसर

विज्ञापन

यह संस्थान लंबे समय तक निजी हाथों में रहा, जिसकी स्थापना साल 2004 में जयराम विद्यापीठ ने की थी। क्षेत्र की मांग और छात्राओं की सुविधा को देखते हुए जुलाई 2024 में नायब सैनी कैबिनेट ने इस कॉलेज को सरकारी टेकओवर की मंजूरी दी थी। अब विभाग ने यहाँ 17 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती का खाका तैयार किया है। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र, गणित, इतिहास, राजनीति विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन, भूगोल, कॉमर्स और एनवायरमेंट साइंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

प्रशासनिक ढांचा होगा मजबूत, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को भेजी सूचना

सिर्फ शिक्षकों की कमी ही नहीं, बल्कि कॉलेज के प्रशासनिक कामकाज को दुरुस्त करने के लिए भी पदों का आवंटन किया गया है। नए आदेशों के तहत प्रिंसिपल, लाइब्रेरियन, जूनियर लाइब्रेरियन, डिप्टी सुपरिटेंडेंट, असिस्टेंट और क्लर्क के साथ-साथ ग्रुप-डी के पदों को भी स्वीकृति मिली है। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और संबंधित कॉलेज प्राचार्य को आधिकारिक प्रति भेज दी है। आईटी सेल को निर्देश दिए गए हैं कि इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से वेब पोर्टल पर अपलोड किया जाए ताकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।