Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kaithal Fraud Case: कैथल में अंधविश्वास का खूनी खेल: तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर निकाला शरीर से खून, 1.40 करोड़ की महाठगी

AAmandeep Singh
कैथल में अंधविश्वास का खूनी खेल: तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर निकाला शरीर से खून, 1.40 करोड़ की महाठगी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कैथल।कैथल जिले में अंधविश्वास की काली परछाई ने एक हंसते-खेलते परिवार को बर्बादी की कगार पर खड़ा कर दिया है। ठगी का यह मामला किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसा लगता है, लेकिन इसकी हकीकत बेहद खौफनाक है। गांव सांघन के एक परिवार को ‘ऊपरी हवा’ और जादू-टोने का ऐसा खौफ दिखाया गया कि उन्होंने न केवल अपनी जमीन और गहने लुटा दिए, बल्कि कथित तांत्रिकों के कहने पर अपना खून तक निकलवा दिया। पुलिस ने इस मामले में गांव बुडा खेड़ा की एक महिला तांत्रिक और उसके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

बीमारी का फायदा उठाकर बिछाया जाल: इंजेक्शन से निकाला खून

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित अमनदीप ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। अमनदीप के मुताबिक, उसके पिता सुखबीर सिंह पिछले काफी समय से सिरदर्द और बीमारी से परेशान थे। इसी दौरान उन्हें बुडा खेड़ा की सुमन उर्फ शक्ति देवी के बारे में पता चला, जो ‘पूछा’ देने का दावा करती थी। सुमन ने सुखबीर के परिवार को विश्वास दिला दिया कि उनके घर पर भारी तंत्र-मंत्र किया गया है और इसे काटने के लिए महाकाल (उज्जैन), बगलामुखी और कुरुक्षेत्र जैसे धामों में विशेष पूजा करवानी होगी। आरोप है कि पूजा के दौरान आरोपियों ने पीड़ितों के शरीर से इंजेक्शन के जरिए खून निकाला और उसे ‘बलि’ के नाम पर चढ़ाया।

जमीन बिकवाई, एफडी तुड़वाई; सम्मोहन का लगाया आरोप

पीड़ित परिवार का दावा है कि आरोपियों ने उन्हें सम्मोहित कर लिया था, जिसके चलते वे जो कहते गए, परिवार वही करता रहा। ठगों के कहने पर परिवार ने अपनी पुश्तैनी जमीन बेच दी, बैंक में रखी एफडी तुड़वा दी और घर में रखा सारा सोना-चांदी उन्हें सौंप दिया। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने करीब 76 लाख रुपये नकद, 7 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर और 32 तोले चांदी व 6 तोले सोने के जेवरात हड़प लिए। कुल मिलाकर ठगी का आंकड़ा 1 करोड़ 40 लाख रुपये को पार कर गया है।

100 से ज्यादा लोग बन चुके हैं शिकार, पुलिस जांच में जुटी

अमनदीप ने बताया कि जब उन्होंने इस बारे में छानबीन की, तो पता चला कि सुमन और उसका परिवार कोई नया गिरोह नहीं है। यह गिरोह इलाके के करीब 100-150 लोगों को अपना शिकार बनाकर 3 से 4 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है। गांव के सरपंचों की मौजूदगी में कई पंचायतें भी हुईं, जहां आरोपियों ने पैसे लौटाने का हलफनामा दिया, लेकिन बाद में वे मुकर गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने अब सुमन, उसके पति बलराज, बेटे वंश और एक साथी संजीव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की बेनामी संपत्तियों की कुंडली खंगाल रही है ताकि पीड़ितों का पैसा बरामद किया जा सके।

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।