Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kaithal Crime: कैथल में ₹4000 के लेनदेन पर बवाल, पंचायत के बाद मिली धमकी तो मजदूर ने किया सुसाइड

GGaganpreet Kaur
कैथल में ₹4000 के लेनदेन पर बवाल, पंचायत के बाद मिली धमकी तो मजदूर ने किया सुसाइड
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कैथल। कैथल जिले के थेह बनेड़ा गांव में पैसों के मामूली लेनदेन को लेकर उपजे विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया। गांव में रहने वाले मलूका राम नाम के एक मजदूर ने दबंगों की धमकी और रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीली दवा निगल ली। पटियाला के राजेंद्र अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस आत्मघाती कदम के पीछे गांव के ही एक रसूखदार और उसके बेटों द्वारा दी जा रही लगातार धमकियों को वजह बताया जा रहा है।

पंचायत के फैसले के बाद भी नहीं थमा उत्पीड़न

विज्ञापन

चीका थाना पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक की पत्नी मीरा देवी ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। मीरा के मुताबिक, उनके पति मलूका राम ने गांव के ही रामपाल को ₹4000 उधार दिए थे। करीब हफ्ता भर पहले जब मलूका ने अपने पैसे वापस मांगे, तो रामपाल ने पैसे देने के बजाय उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। हालांकि, बाद में ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर पंचायती तौर पर मामले को रफा-दफा करवा दिया था। लेकिन पंचायती फैसले से बौखलाए रामपाल ने मलूका राम को रास्ते में रोककर दोबारा अंजाम भुगतने और जान से मारने की सीधी धमकी दे डाली।

तनाव में घर से निकले थे मलूका, पटियाला में थमी सांसें

मीरा देवी ने बताया कि इस धमकी के बाद से ही मलूका राम गहरे मानसिक तनाव में डूब गए थे। वे गुमसुम रहने लगे और इसी खौफ के साए में कल घर से निकले थे। शाम को परिजनों के पास सरकारी अस्पताल से फोन आया कि मलूका ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। आनन-फानन में परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत पटियाला के राजेंद्र अस्पताल रेफर कर दिया। वहां वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ते हुए आखिरकार मलूका राम की सांसें थम गईं।

दो मासूम बेटों के सिर से उठा साया, पुलिस जांच में जुटी

मेहनत-मजदूरी कर घर चलाने वाले मलूका राम अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। पिता की मौत के बाद से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही चीका थाना के जांच अधिकारी विजय कुमार ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि मीरा देवी के बयानों के आधार पर मुख्य आरोपी रामपाल और उसके दोनों बेटों के खिलाफ सुसाइड के लिए मजबूर करने (आईपीसी की सुसंगत धाराओं) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।