Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kaithal News: गंदे पानी की निकासी को लेकर टयोंठा में खूनी संघर्ष, लाठी-गंडासियों से हमला; 6 महिलाओं समेत 12 पर केस

GGaganpreet Kaur
गंदे पानी की निकासी को लेकर टयोंठा में खूनी संघर्ष, लाठी-गंडासियों से हमला; 6 महिलाओं समेत 12 पर केस
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कैथल। जिले के पूंडरी खंड के गांव टयोंठा में मामूली बात पर भड़का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पानी की निकासी को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच इस कदर तलवारें खिंचीं कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंडासियों और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर (FIR) दर्ज की है, जिनमें छह महिलाएं भी शामिल हैं।

फर्श धोते समय शुरू हुई थी ‘जंग’

विज्ञापन

झगड़े की शुरुआत शनिवार को उस वक्त हुई जब एक पक्ष की महिला कृष्णा देवी अपने घर का फर्श धो रही थी। पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा ने बताया कि जैसे ही फर्श का पानी बाहर निकला, पड़ोस में रहने वाले प्रदीप, कृष्ण, सुमन, सीमा समेत अन्य लोग मौके पर आ गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों का कहना था कि गंदा पानी उनके घर की तरफ आ रहा है। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ी कि आरोपी गंडासी और लाठियां निकाल लाए और कृष्णा के परिवार पर हमला बोल दिया।

दूसरे पक्ष का पलटवार: ‘हम पर हुआ जानलेवा हमला’

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से कृष्ण कुमार ने पुलिस में मोर्चा खोलते हुए जवाबी आरोप लगाए हैं। कृष्ण कुमार का कहना है कि पड़ोस के श्रवण कुमार, शिवम, मामो देवी और कृष्णा ने मिलकर उनके परिवार को घेर लिया और हथियारों से हमला किया। इस हमले में उनके परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और भारी भीड़ जमा होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

पूंडरी थाना प्रभारी (SHO) शिवकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गांव टयोंठा से मारपीट की सूचना मिली थी, जिसके बाद घायलों का मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने संतुलित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर कुल 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ ने स्पष्ट किया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जांच टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।