Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Suicide Case Haryana: सूने घर में पंखे से लगाया फंदा, छह साल की मासूम के सिर से उठा पिता का साया

GGaganpreet Kaur
सूने घर में पंखे से लगाया फंदा, छह साल की मासूम के सिर से उठा पिता का साया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कैथल। जिला मुख्यालय के चंदाना गेट इलाके में सोमवार देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते मौत को गले लगा लिया। युवक ने अपने किराए के मकान में छत के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दर्दनाक पहलू यह है कि जिस वक्त यह आत्मघाती कदम उठाया गया, घर में कोई मौजूद नहीं था; मृतक की पत्नी अपनी छह वर्षीय मासूम बेटी के साथ किसी काम से बाहर गई हुई थी।

पड़ोसियों ने देखा खौफनाक मंजर

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10:30 बजे की है। चंदाना गेट स्थित किराए के मकान में रहने वाला युवक घर में अकेला था। जब पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग किसी काम के सिलसिले में उससे मिलने पहुंचे, तो कमरे का नजारा देख उनके होश उड़ गए। युवक का शव पंखे से झूल रहा था। शोर मचने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई।

शक्ति नगर का रहने वाला था विकास

शहर थाना के जांच अधिकारी जय भगवान ने बताया कि मृतक की पहचान शक्ति नगर निवासी विकास के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, विकास का मूल परिवार शक्ति नगर में ही रहता है, लेकिन पिछले कुछ समय से वह अपनी पत्नी और 6 साल की बेटी के साथ चंदाना गेट के पास एक किराए के मकान में अलग रह रहा था।

वजह तलाशने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि अभी तक आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों के बयानों का इंतजार कर रही है। जय भगवान ने कहा, “परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी और उसी आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

फिलहाल, इस घटना के बाद से शक्ति नगर और चंदाना गेट इलाके में मातम पसरा हुआ है। एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां इस तरह अचानक उजड़ जाने से हर कोई स्तब्ध है।

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।