Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash: देसी ब्लिंग विवाद के बाद करण-तेजस्वी की धमाकेदार एंट्री, थाई-हाई स्लिट ड्रेस में दिखीं एक्ट्रेस

AAmandeep Singh
Karan Kundrra-Tejasswi Prakash: देसी ब्लिंग विवाद के बाद करण-तेजस्वी की धमाकेदार एंट्री, थाई-हाई स्लिट ड्रेस में दिखीं एक्ट्रेस
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मनोरंजन। टीवी गलियारे के सबसे चहेते कपल्स में शुमार करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश यानी फैंस के प्यारे ‘तेजरन’ ने एक बार फिर महफिल लूट ली है। हाल ही में नेटफ्लिक्स के बहुचर्चित रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ पर भव्य अंदाज में सगाई करने के बाद यह जोड़ा पहली बार सार्वजनिक रूप से एक साथ नजर आया।

मुंबई में आयोजित एक फैशन इवेंट में जैसे ही दोनों ने एंट्री ली, पैपराजी के कैमरे उनकी तस्वीरें उतारने के लिए ठहर से गए। पिछले काफी समय से दोनों की गुपचुप शादी और ब्रेकअप की उड़ती अफवाहों के बीच, इस कपल का यह अंदाज उनके चाहने वालों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं था।

विज्ञापन

ग्लैमरस ट्विनिंग और तेजस्वी की चमचमाती डायमंड रिंग

इस खास मौके पर दोनों का स्टाइल स्टेटमेंट देखते ही बन रहा था। करण कुंद्रा ने जहां मैरून शर्ट के साथ ब्लैक पैंट कैरी कर अपना सिग्नेचर क्लासी और कैजुअल लुक फ्लॉन्ट किया, वहीं तेजस्वी प्रकाश ब्राउन कलर की थाई-हाई स्लिट ड्रेस में बला की खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आईं।

लेकिन इस पूरी लाइमलाइट को चुराने का काम किया तेजस्वी की अनामिका उंगली में सगाई की उस खूबसूरत डायमंड रिंग ने, जिसे एक्ट्रेस मीडिया के सामने मुस्कुराते हुए फ्लॉन्ट करने से खुद को रोक नहीं पाईं। दोनों ने एक-दूसरे की आंखों में आंखें डालकर कई रोमांटिक पोज भी दिए।

अफवाहों के बाजार पर लगा विराम, अब शहनाई का इंतजार

बीते कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे किए जा रहे थे कि करण और तेजस्वी ने दुनिया की नजरों से छिपकर ‘सीक्रेट वेडिंग’ कर ली है। इन अफवाहों पर खुद करण कुंद्रा ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर मजाकिया लहजे में तंज कसते हुए कहा था कि पैपराजी तो कई बार उनकी शादी करवा चुकी है।

हालांकि, अब ‘देसी ब्लिंग’ पर करण के उस आलीशान प्रपोजल और इस पहली ऑफिशियल अपीयरेंस ने साफ कर दिया है कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर हैं और चार साल की इस खूबसूरत डेटिंग के बाद अब बहुत जल्द उनके घर शहनाई बजने वाली है।

विज्ञापन

मनोरंजन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।