Breaking News
Narnaul News: नारनौल लघु सचिवालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक ओमप्रकाश यादव रहे मुख्य अतिथिBhiwani Fire News: भिवानी की पॉलीथिन फैक्ट्री में सुबह-सुबह लगी आग, दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसाE100 ईंधन को सरकार की मंजूरी, क्या अब पेट्रोल के बिना चलेंगी कारें? जानें पूरा नियमNangal Chaudhary News: फेसबुक विज्ञापन के जरिए क्रॉकरी दुकानदार से साइबर ठगी, मामला दर्जNarnaul/MahenderGarh: बाबा जयरामदास के जन्मोत्सव पर पाली धाम महेंद्रगढ़ में भव्य भंडारे व रात्रि जागरण का आयोजनNarnaul News: नारनौल लघु सचिवालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक ओमप्रकाश यादव रहे मुख्य अतिथिBhiwani Fire News: भिवानी की पॉलीथिन फैक्ट्री में सुबह-सुबह लगी आग, दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसाE100 ईंधन को सरकार की मंजूरी, क्या अब पेट्रोल के बिना चलेंगी कारें? जानें पूरा नियमNangal Chaudhary News: फेसबुक विज्ञापन के जरिए क्रॉकरी दुकानदार से साइबर ठगी, मामला दर्जNarnaul/MahenderGarh: बाबा जयरामदास के जन्मोत्सव पर पाली धाम महेंद्रगढ़ में भव्य भंडारे व रात्रि जागरण का आयोजन

Kareena Kapoor Khan Daayra Movie: ‘दायरा’ की रिलीज से पहले करीना कपूर खान का बड़ा बयान, बॉलीवुड के ढर्रे पर उठाया सवाल

Kareena Kapoor Khan Daayra Movie: 'दायरा' की रिलीज से पहले करीना कपूर खान का बड़ा बयान, बॉलीवुड के ढर्रे पर उठाया सवाल

‘दायरा’ की रिलीज से पहले करीना कपूर खान का बड़ा बयान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kareena Kapoor Khan Daayra Movie: बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘दायरा’ के प्रमोशन और चर्चाओं को लेकर सुर्खियों में हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना के साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में एक टॉक शो के दौरान करीना ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से चली आ रही ‘हर्ड मेंटैलिटी’ यानी एक-दूसरे की नकल करने की मानसिकता पर खुलकर अपनी बात रखी।

करीना का मानना है कि बॉलीवुड में जब कोई एक विषय या शैली (जोनर) सफल हो जाती है, तो बाकी निर्माता-निर्देशक भी बिना सोचे-समझे उसी राह पर निकल पड़ते हैं। लेकिन अब भारतीय दर्शक बदल चुके हैं और इस तरह की फॉर्मूला फिल्मों को नकारना जानते हैं।

विज्ञापन

“‘एनिमल’ हिट हुई तो सब हिंसा बनाने लगे” — करीना कपूर

बातचीत के दौरान करीना ने संदीप रेड्डी वांगा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ का उदाहरण देते हुए बॉलीवुड के मौजूदा रुझान पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “हमारे दर्शक हमारी सोच से कहीं ज्यादा समझदार हैं। वे जानते हैं कि कौन सा कंटेंट बेहतर है। अब वह दौर चला गया जब सिर्फ एक ढर्रे की लव स्टोरी या फॉर्मूला फिल्में चल जाती थीं। यह सोच पूरी तरह पुरानी पड़ चुकी है कि ‘एनिमल’ हिट हो गई तो चलो हम भी वायलेंस पर फिल्में बनाने लगें।”

 

करीना ने आगे कहा कि हम अक्सर एक-दूसरे को देखकर चलने वाली सोच के शिकार हो जाते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि इंडस्ट्री में अब भी कुछ ऐसे विजनरी फिल्ममेकर्स मौजूद हैं जो लीक से हटकर सोचने का दम रखते हैं और दर्शकों को नए विचार देने का जोखिम उठाते हैं।

200-500 करोड़ की रेस से इतर सिनेमा की जरूरत

आज के दौर में फिल्मों की सफलता को महज बॉक्स ऑफिस आंकड़ों से तोले जाने पर भी करीना ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि हर फिल्म का 200 करोड़ या 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना संभव या जरूरी नहीं है। आज की नई पीढ़ी और युवा दर्शक मेकर्स से सीधे और तीखे सवाल पूछ रहे हैं।

अब केवल ‘कॉमेडी है’ या ‘मसाला फिल्म है’ कहकर दर्शकों को खींचना नामुमकिन है। दर्शक अब ट्रेलर की गुणवत्ता और कहानी के दम पर सिनेमाघर जाने का फैसला करते हैं, जिससे इंडस्ट्री में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

18 सितंबर 2026 को बड़े पर्दे पर आ रही है ‘दायरा’

आपको बता दें कि करीना कपूर की आने वाली फिल्म ‘दायरा’ एक सच्ची घटना से प्रेरित थ्रिलर ड्रामा है। फिल्म की पटकथा मेघना गुलजार, यश केसवानी और सीमा अग्रवाल ने मिलकर लिखी है। जंगली पिक्चर्स और डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज) द्वारा निर्मित यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। ‘दायरा’ के जरिए दर्शकों को एक बार फिर एक संजीदा और प्रभावशाली सिनेमा देखने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें–  सीएम नायब सैनी ने शेयर की 1996 की अनदेखी फोटो, कंप्यूटर पर काम करते दिखे, लिखा- ‘याद पुरानी सै, मेहनत की कहानी सै’

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।