Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Karnal Lawyer Threat: करनाल में वकील को विदेशी नंबर से मिली जान से मारने की धमकी, गवाही न देने का बनाया दबाव

AAmandeep Singh
करनाल में वकील को विदेशी नंबर से मिली जान से मारने की धमकी, गवाही न देने का बनाया दबाव
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

करनाल। सीएम सिटी करनाल में कानून के रखवालों को ही डराने-धमकाने का मामला गरमाता जा रहा है। यहां के जाने-माने एडवोकेट सुखदेव शर्मा को विदेशी नंबरों से कॉल कर अज्ञात हमलावरों ने सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी दी है। मामला कोर्ट में चल रही एक गवाही से जुड़ा है, जिसे रोकने के लिए आरोपी अब डर्टी गेम पर उतर आए हैं। पीड़ित वकील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें आधी रात के वक्त फोन कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और केस से पीछे हटने को कहा गया।

पंजाबी और हिंदी में दी धमकी, ‘प्रेम’ जैसा हाल करने की कही बात

विज्ञापन

एडवोकेट सुखदेव शर्मा के मुताबिक, धमकी का यह सिलसिला जनवरी की शुरुआत से ही जारी था। बीती 2 जनवरी की रात करीब 10:20 बजे उनके मोबाइल पर अंतरराष्ट्रीय नंबर से दो मिस्ड कॉल आईं, जिन्हें उन्होंने अनदेखा कर दिया। लेकिन दो दिन पहले रात करीब 10:32 बजे जब दोबारा कॉल आई और उन्होंने फोन उठाया, तो दूसरी तरफ से दो अलग-अलग लोग बात कर रहे थे। इनमें से एक शख्स पंजाबी और दूसरा हिंदी बोल रहा था। करीब 4 मिनट तक चली इस बातचीत में आरोपियों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई और धमकी दी कि “अगर जान प्यारी है तो गवाही मत देना।”

“परिवार का क्या होगा?”—भावनात्मक और जानलेवा दबाव

हैरानी की बात यह है कि कॉल करने वाले ने सुखदेव शर्मा को डराने के लिए एक पुरानी घटना का जिक्र किया। आरोपियों ने कहा कि “पहले ही एक व्यक्ति प्रेम की जान जा चुकी है, अगर तुम्हारी भी जान चली गई तो तुम्हारे परिवार का क्या होगा?” इस लाइन ने वकील और उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। आरोपियों का सीधा मकसद सुखदेव शर्मा को गवाही देने से रोकना और केस में अवैध तरीके से समझौता करवाना है। उसी रात सवा 11 बजे दोबारा कॉल कर फिर से इसी तरह की धमकी दोहराई गई।

जांच में जुटी साइबर सेल, वकीलों में भारी रोष

वकील को मिली इस धमकी के बाद करनाल बार एसोसिएशन के सदस्यों में भी गहरा रोष है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चूंकि कॉल अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आई हैं, इसलिए जिला पुलिस की साइबर सेल अब इन नंबरों की लोकेशन और आईपी एड्रेस खंगालने में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह किसी गैंग का काम है या स्थानीय रंजिश, इसकी बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल एडवोकेट सुखदेव शर्मा की सुरक्षा को लेकर भी कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।