Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Karnal Hotel Raid: करनाल के असंध में 'होटल लग्जरी' पर पुलिस का छापा, बोगस ग्राहक भेजकर पकड़ा सेक्स रैकेट

AAmandeep Singh
Karnal Hotel Raid: करनाल के असंध में 'होटल लग्जरी' पर पुलिस का छापा, बोगस ग्राहक भेजकर पकड़ा सेक्स रैकेट
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

करनाल। करनाल के असंध इलाके में जींद रोड पर स्थित ‘होटल लग्जरी’ में चल रहे अनैतिक व्यापार का पुलिस ने बेहद फिल्मी अंदाज में भंडाफोड़ किया है। असंध की स्पेशल पुलिस यूनिट को गश्त के दौरान पुख्ता जानकारी मिली थी कि बाईपास सालवन चौक के नजदीक इस होटल में कमरों की आड़ में जिस्मफरोशी का काला कारोबार फल-फूल रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बिना वक्त गंवाए डीएसपी मुख्यालय से सर्च वारंट हासिल किया और महिला पुलिसकर्मियों को साथ लेकर एक स्पेशल टीम का गठन किया। इस पूरी कार्रवाई को इतनी गोपनीयता से अंजाम दिया गया कि होटल संचालकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

समाजसेवी बना ‘फर्जी ग्राहक’, ऑनलाइन पेमेंट से फंसा जाल

विज्ञापन

इस पूरी रेड की कहानी किसी थ्रिलर फिल्म जैसी है। पुलिस ने जाल बिछाने के लिए एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता को विश्वास में लिया और उसे बोगस (फर्जी) ग्राहक बनाकर होटल में भेजा। तय रणनीति के मुताबिक, वह युवक होटल के काउंटर पर पहुंचा और वहां मौजूद शख्स से सौदा तय कर ₹1000 का भुगतान ऑनलाइन स्कैनर के जरिए कर दिया। जैसे ही रकम ट्रांसफर हुई और युवक पहली मंजिल की तरफ बढ़ा, उसने बाहर मुस्तैद पुलिस टीम को इशारा कर दिया। इशारा मिलते ही करीब 10 मिनट के भीतर पीएसआई संदीप की अगुवाई में भारी पुलिस बल ने होटल के भीतर धाबा बोल दिया।

रिसेप्शन से लेकर कमरों तक छानबीन, आपत्तिजनक सामान बरामद

पुलिस ने जब काउंटर पर मौजूद दो युवकों को दबोचा, तो उनकी पहचान मंजीत कुमार (निवासी हाट) और राहुल (निवासी बागडू) के रूप में हुई, जो यहां बतौर मैनेजर काम कर रहे थे। इसके बाद जब पुलिस टीम पहली मंजिल पर पहुंची, तो वहां के नजारे ने आरोपों को सच साबित कर दिया। पहली मंजिल के तीन अलग-अलग कमरों में महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले, जबकि चौथे कमरे में एक महिला अकेली मौजूद थी। पुलिस ने रिसेप्शन काउंटर से विजिटर रजिस्टर, हिसाब-किताब की डायरी, ऑनलाइन पेमेंट का स्कैनर और दराज से आपत्तिजनक सामग्री को अपने कब्जे में लेकर मौके की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई।

₹1000 में डील और आधा हिस्सा रखते थे मैनेजर, गहन पूछताछ जारी

पकड़ी गई महिलाओं ने महिला पुलिस की पूछताछ में कबूला कि उन्हें ₹1000 प्रति ग्राहक के हिसाब से यहां बुलाया जाता था। इस रकम का आधा हिस्सा होटल संचालक और मैनेजर अपने पास कमीशन के तौर पर रखते थे। इस पूरे रैकेट का मुख्य सरगना होटल मालिक रामबीर है, जिसने रूखी गोहाना से आकर यहां किराए पर बिल्डिंग ली थी। डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि पीएसआई संदीप की शिकायत पर होटल मालिक रामबीर, दोनों मैनेजरों और ग्राहक कृष व विशाल समेत अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की तफ्तीश महिला थाना असंध की एसएचओ कनुप्रिया को सौंपी गई है ताकि इस रैकेट की अन्य कड़ियों को भी खंगाला जा सके।

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।