Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Karnal News: करनाल में अपहरण की कोशिश 12वीं की छात्राओं को कार में खींच रहा था बदमाश, शोर मचाने पर बचाई जान

AAmandeep Singh
करनाल में अपहरण की कोशिश: 12वीं की छात्राओं को कार में खींच रहा था बदमाश, शोर मचाने पर बचाई जान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

करनाल। करनाल जिले के असंध थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्कूल से छुट्टी के बाद बाहर निकलीं दो छात्राओं को जबरन कार में डालने की कोशिश की गई। पीड़ित परिवार द्वारा महिला थाना असंध में दी गई शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी और भतीजी 12वीं कक्षा की छात्राएं हैं। 23 मार्च को जैसे ही दोनों सहेलियां स्कूल के मुख्य द्वार से बाहर निकलीं, वहां पहले से घात लगाकर खड़ी एक सफेद ‘मारुति फ्रोंक्स’ कार उनके पास आकर रुकी। कार सवार युवक ने बिना किसी खौफ के एक छात्रा का हाथ पकड़कर उसे अंदर खींचने का प्रयास किया।

“बेटियों की सूझबूझ ने टाला बड़ा हादसा”: शोर सुनकर दौड़े ग्रामीण

विज्ञापन

अपहरणकर्ता के इस अचानक हमले से छात्राएं सहम जरूर गईं, लेकिन उन्होंने गजब की हिम्मत दिखाई। दोनों छात्राओं ने एक साथ जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पास ही स्थित श्मशान घाट के पास मौजूद ग्रामीण और अन्य राहगीर तुरंत मौके की ओर दौड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी के हाथ-पांव फूल गए और उसने कार की रफ्तार बढ़ाकर भागने में ही अपनी भलाई समझी। बताया जा रहा है कि भागते समय बेखौफ आरोपी ने रास्ते में आए कुछ लोगों को कार से टक्कर मारने की भी कोशिश की।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, सदमे में छात्राएं और परिवार

इस पूरी घटना ने गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। गनीमत यह रही कि गांव के सरपंच द्वारा चौक पर लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी वारदात और संदिग्ध कार का नंबर कैद हो गया है। हालांकि, इस घटना के बाद से दोनों छात्राएं और उनके परिजन गहरे सदमे में हैं। स्कूल जाने वाली अन्य बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीणों में भारी रोष है। परिजनों का कहना है कि अगर ग्रामीण समय पर न पहुँचते, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

पुलिस का दावा: “जल्द सलाखों के पीछे होगा आरोपी”

महिला थाना प्रभारी सुनीता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर अपहरण के प्रयास (Attempt to Kidnap) की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा, “हमारे पास सीसीटीवी फुटेज मौजूद है और कार के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस की टीमें संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।