Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Karnal Suicide Case: सुसाइड से पहले बनाया वीडियो: भाभी पर पीटने और झूठे केस में फंसाने का आरोप, दो बच्चों के पिता ने दी जान

GGaganpreet Kaur
सुसाइड से पहले बनाया वीडियो: भाभी पर पीटने और झूठे केस में फंसाने का आरोप, दो बच्चों के पिता ने दी जान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

करनाल। करनाल के चुंडीपुर गांव में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहाँ 35 वर्षीय जोगिंद्र ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जोगिंद्र की मौत का कारण शारीरिक चोट से कहीं अधिक वह मानसिक प्रताड़ना और ‘बदनामी’ का डर बताया जा रहा है, जो उसकी भाभी द्वारा लगाए गए कथित झूठे आरोपों और मारपीट से पैदा हुआ था।

“मैं फांसी लगाकर मर रहा हूं”: आखिरी अल्फाज

विज्ञापन

जोगिंद्र ने मौत को गले लगाने से चंद सेकंड पहले एक मोबाइल वीडियो बनाया। इस छोटे से वीडियो में उसकी आंखों में बेबसी और गला भर्राया हुआ था। उसने बस इतना ही कहा, “मैं फांसी लगाकर मर रहा हूं।” इसके तुरंत बाद उसने फंदा लगा लिया। मासूम बेटी जब झाड़ू लगाकर अंदर गई, तो पिता को पंखे से लटका देख उसकी चीखें निकल गईं।

विवाद की जड़: मकान का पैसा और रंजिश

मृतक के जीजा पृथ्वी सिंह ने बताया कि जोगिंद्र ने कड़ी मेहनत से एक मकान बनाया था। इस मकान की आधी रकम उसके भाई पवन को मिलनी थी, लेकिन पवन की पत्नी (जोगिंद्र की भाभी) इसका विरोध कर रही थी। पैसों के इसी लेनदेन ने घर के भीतर कलह का ऐसा बीज बोया जिसने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया।

भाभी के मायके वालों ने तोड़े दांत, फिर पुलिस में की शिकायत

परिजनों के अनुसार, बीती 2 मई को विवाद इतना बढ़ गया कि भाभी ने अपने मायके से भाइयों और अन्य लोगों को बुला लिया। आरोप है कि उन लोगों ने जोगिंद्र को बेरहमी से पीटा, जिससे उसके चार दांत टूट गए और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पिटाई से मन नहीं भरा तो भाभी ने थाने जाकर जोगिंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करा दी।

पॉलिश का काम करने वाला जोगिंद्र इन आरोपों से इस कदर टूट गया कि उसे समाज का सामना करना दूभर लगने लगा। उसकी बेटी ने रोते हुए बताया कि ताई ने जानबूझकर झूठे आरोप लगाए और अपने भाइयों से पिता की पिटाई करवाई। वारदात के बाद आरोपी महिला अपने मायके चली गई थी।

पुलिस तफ्तीश और पोस्टमॉर्टम

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि सुसाइड से पहले बनाया गया वीडियो और मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस को परिजनों की ओर से औपचारिक लिखित शिकायत का इंतजार है। पड़ोसियों का कहना है कि जोगिंद्र दो बच्चों का पिता था और अपने काम से काम रखता था। इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक विवादों और कानून के दुरुपयोग जैसे गंभीर सवालों को जन्म दे दिया है। अब देखना यह है कि पुलिस की जांच में ‘छेड़छाड़’ के उन आरोपों और मारपीट करने वाले आरोपियों पर क्या कार्रवाई होती है।

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।