Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Karnal Congress Block Presidents: करनाल में कांग्रेस ने घोषित किए 10 ब्लॉक अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता संजय मैहला ने दी बधाई

GGaganpreet Kaur
करनाल में कांग्रेस ने घोषित किए 10 ब्लॉक अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता संजय मैहला ने दी बधाई
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नीलोखेड़ी (महाबीर मैहला)। लंबे इंतजार और गहन सांगठनिक मंथन के बाद आखिरकार करनाल जिले में कांग्रेस पार्टी ने अपने ग्रामीण और शहरी ब्लॉक स्तर के सांगठनिक ढांचे को नया आकार दे दिया है। कुरुक्षेत्र और करनाल संभाग की राजनीति में इस सांगठनिक विस्तार को बेहद अहम माना जा रहा है। नए ब्लॉक प्रधानों के नामों का ऐलान होते ही समूचे जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह की एक नई लहर दौड़ गई है। इस नई सांगठिक टीम के गठन पर कांग्रेस पार्टी ग्रामीण के जिला उपप्रधान और वरिष्ठ नेता संजय मैहला ने मुखर होकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सभी नवनियुक्त ब्लॉक प्रधानों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि यह नई टीम जिले में कांग्रेस की जड़ों को और गहरा करेगी।

अपने एक विशेष बधाई संदेश में वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय मैहला ने शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ने बहुत सोच-समझकर और जमीनी हकीकत को भांपते हुए योग्य, वफादार और कर्मठ कार्यकर्ताओं के कंधों पर यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा, “ब्लॉक स्तर के ये पदाधिकारी केवल नाम के प्रधान नहीं हैं, बल्कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी की नीतियों और लोक-कल्याणकारी विचारधारा को हर घर तक पहुंचाने वाले सबसे मजबूत सिपाही हैं। ये सभी नवनियुक्त प्रधान आम जनता की समस्याओं और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच एक मजबूत और जीवंत सेतु का काम करेंगे।”

विज्ञापन

नीलोखेड़ी से अमित बराना तो निसिंग से गुरविंदर संभालेंगे कमान; देखिए पूरी सूची

करनाल जिले के जिन प्रमुख चेहरों को इस बार ब्लॉक की कमान सौंपी गई है, उनमें लगभग हर वर्ग और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को साधने की कोशिश की गई है। जारी की गई सूची के अनुसार:

नीलोखेड़ी: अमित बराना

निसिंग: गुरविंदर सिंह

इंद्री: शिव राम कम्बोज

कुंजपुरा: रामबीर कम्बोज

करनाल एम.सी.-I: परमजीत पप्पू लाठर

करनाल एम.सी.-II: धर्मपाल कौशिक

घरौंडा शहरी: रॉबिन मिचेल

घरौंडा ग्रामीण: बलराम रावल

असंध: जितेंद्र चोपड़ा

मूनक: विनोद वाल्मीकि

बूथ स्तर’ को अभेद्य किला बनाने की तैयारी

संजय मैहला ने सांगठनिक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास हमेशा से आमजन, किसानों और मजदूरों की आवाज को बुलंद करने का रहा है। किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसका कैडर और संगठन होता है। उन्होंने नवनियुक्त प्रधानों से अपेक्षा की है कि वे बिना वक्त गंवाए अपने-अपने ब्लॉकों में सक्रिय हों, रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाएं और गांव-गांव व वार्ड-वार्ड में जाकर चौपालें सजाएं।

उन्होंने साफ किया कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी और अधिक आक्रामकता और मजबूती के साथ जनता के मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरेगी। पार्टी का मुख्य लक्ष्य आगामी चुनावों से पहले हर एक बूथ को एक अभेद्य किले के रूप में तब्दील करना है। मैहला ने एक बार फिर सभी 10 नवनियुक्त ब्लॉक प्रधानों को उनके सफल, उज्ज्वल और जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की दिल से कामना की।

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।