Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Karnal Crime News: इंद्री में गनपॉइंट पर टाटा ऐस ड्राइवर से लूट, बाइक सवार 3 नकाबपोशों ने छीने 18 हजार

AAmandeep Singh
Karnal Crime News: इंद्री में गनपॉइंट पर टाटा ऐस ड्राइवर से लूट, बाइक सवार 3 नकाबपोशों ने छीने 18 हजार

इंद्री में गनपॉइंट पर टाटा ऐस ड्राइवर से लूट, बाइक सवार 3 नकाबपोशों ने छीने 18 हजार

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Karnal Crime News: जीटी रोड बेल्ट से सटे करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे बदमाशों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। शामली-अंबाला हाईवे के नीचे से गुजर रहे एक पिकअप चालक को रास्ते में घेरकर तीन नकाबपोश लुटेरों ने पिस्टल का डर दिखाया और 18 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से इलाके के वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही इंद्री थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सड़क पर बाइक अड़ाकर रोका, दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन

पुलिस को सौंपी शिकायत में गांव चोगावा के रहने वाले पीड़ित चालक राजिंद्र सिंह ने बताया कि बीते 3 अक्टूबर की दोपहर करीब 1 बजकर 10 मिनट पर वह अपनी टाटा ऐस (छोटा हाथी) लेकर कलरी जागीर के रास्ते से गुजर रहा था। जैसे ही वह शामली-अंबाला हाईवे के नीचे बने बाइपास के पास पहुंचा, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक आए।

तीनों ने अपने मुंह कपड़े से ढक रखे थे। आरोपियों ने अचानक अपनी बाइक उसकी टाटा ऐस के आगे अड़ा दी, जिससे उसे मजबूरी में गाड़ी रोकनी पड़ी। गाड़ी रुकते ही तीनों ने उसे घेर लिया और जेब से पैसे निकालने को कहा। विरोध करने पर लुटेरों ने तमंचा तान दिया और गोली मारने की सीधी धमकी दी।

चाबी व खाली पर्स फेंककर फरार हुए लुटेरे, तलाश में जुटी पुलिस

खौफजदा चालक राजिंद्र ने अपनी जेब में रखे 18 हजार रुपये और मोबाइल फोन लुटेरों के हवाले कर दिया। सामान ऐंठने के बाद शातिर आरोपियों ने चालक की गाड़ी की चाबी और खाली पर्स वहीं सड़क पर फेंक दिया, ताकि पीड़ित तुरंत उनका पीछा न कर सके। इसके बाद तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर पलक झपकते ही रफूचक्कर हो गए। पीड़ित ने जैसे-तैसे गाड़ी की चाबी उठाई और राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इंद्री थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। केस की तफ्तीश सब-इंस्पेक्टर (SI) संदीप कुमार को सौंपी गई है। पुलिस की एक टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक का नंबर और बदमाशों का सुराग मिल सके। इसके साथ ही साइबर सेल की मदद से छीने गए मोबाइल फोन की लोकेशन को भी ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लुटेरों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें–Haryana Weather Update: हरियाणा में अक्टूबर में भी गर्मी का प्रकोप, 3 दिन सूखा रहने के बाद इस दिन हो सकती है बारिश

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।