Breaking News
Narnaul News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ महेंद्रगढ़ की बैठक, 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली की रूपरेखा तैयारDelhi Metro Stay Hostel: विदेशी युवती ने शेयर किया दिल्ली का अनोखा अनुभव, मेट्रो स्टेशन के भीतर मिला सबसे सस्ता हॉस्टलNarnaul City News: नारनौल में भव्य दशहरा महोत्सव की तैयारी, 20 अक्टूबर को होगा रावण दहन, विधायक ओमप्रकाश यादव करेंगे शुभारंभYamunanagar Crime News: यमुनानगर के बूढ़िया में कट्टे में बंद मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में फैली सनसनीKarnal Crime: करनाल में ओल्ड जीटी रोड पर एटीएम तोड़ने की कोशिश, रात के वक्त शटर गिराकर अंदर घुसा चोरNarnaul News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ महेंद्रगढ़ की बैठक, 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली की रूपरेखा तैयारDelhi Metro Stay Hostel: विदेशी युवती ने शेयर किया दिल्ली का अनोखा अनुभव, मेट्रो स्टेशन के भीतर मिला सबसे सस्ता हॉस्टलNarnaul City News: नारनौल में भव्य दशहरा महोत्सव की तैयारी, 20 अक्टूबर को होगा रावण दहन, विधायक ओमप्रकाश यादव करेंगे शुभारंभYamunanagar Crime News: यमुनानगर के बूढ़िया में कट्टे में बंद मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में फैली सनसनीKarnal Crime: करनाल में ओल्ड जीटी रोड पर एटीएम तोड़ने की कोशिश, रात के वक्त शटर गिराकर अंदर घुसा चोर

Karnal Crime: करनाल में ओल्ड जीटी रोड पर एटीएम तोड़ने की कोशिश, रात के वक्त शटर गिराकर अंदर घुसा चोर

AAmandeep Singh
शेयर करें
Karnal Crime: करनाल में ओल्ड जीटी रोड पर एटीएम तोड़ने की कोशिश, रात के वक्त शटर गिराकर अंदर घुसा चोर

करनाल में ओल्ड जीटी रोड पर एटीएम तोड़ने की कोशिश, रात के वक्त शटर गिराकर अंदर घुसा चोर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Karnal Crime: हरियाणा के करनाल शहर में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी एक बानो ओल्ड जीटी रोड पर देखने को मिली। शहर के अर्जुन गेट के ठीक सामने स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एटीएम बूथ में रात के सन्नाटे में सेंधमारी की गंभीर वारदात सामने आई है। (Karnal news today) एक शातिर बदमाश रात को करीब 1 बजकर 53 मिनट पर ग्राइंडर मशीन और हथौड़े जैसे भारी औजार लेकर एटीएम के अंदर दाखिल हुआ और मशीन को तहस-नहस करने का प्रयास किया।

शटर गिराकर मशीन और फॉल्स सीलिंग को पहुंचाया नुकसान

विज्ञापन

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने एटीएम के अंदर घुसते ही सबसे पहले बूथ का शटर नीचे गिरा लिया, ताकि बाहर से किसी की नजर न पड़े। इसके बाद उसने बेखौफ होकर ग्राइंडर और हथौड़े से एटीएम मशीन को तोड़ने की कोशिश की। (ATM robbery attempt Haryana) इतने से भी जब मन नहीं भरा तो उसने बैंक रूम का दरवाजा खोलकर अंदर की फॉल्स सीलिंग को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, गनीमत यह रही कि समय रहते निगरानी तंत्र सक्रिय हो गया, जिससे आरोपी अपने नापाक मंसूबों में पूरी तरह कामयाब नहीं हो सका।

ईमेल के जरिए दी गई पुलिस को शिकायत

इस पूरी घटना का खुलासा तब हुआ जब एनसीआर एटीलीओस कॉरपोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि अविनाश सिंह ने थाने में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। (SBI ATM Karnal old gt road)  कंपनी के प्रतिनिधि ने ईमेल के माध्यम से पुलिस को बताया कि उनके सेंट्रल मॉनिटरिंग सिस्टम (इलेक्ट्रॉनिक निगरानी) के दौरान एटीएम के अंदर एक संदिग्ध व्यक्ति की हरकतें रिकॉर्ड हुईं। शिकायत के साथ कंपनी ने घटनास्थल की तस्वीरें और सीसीटीवी फुटेज के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे हैं, जिसमें आरोपी औजारों के साथ साफ नजर आ रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया केस, एसआई विजय कुमार कर रहे जांच

शिकायत मिलने के तुरंत बाद थाना शहर करनाल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305, 324(4) और 62 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। (Arjun Gate Karnal crime) इस पूरे मामले की गहन जांच की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर विजय कुमार को सौंपी गई है।

(Karnal police station city) पुलिस अब ओल्ड जीटी रोड और आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किस वाहन से आया था और उसके साथ कोई अन्य साथी भी था या नहीं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें–Haryana Weather Update: हरियाणा में बदल रहा मौसम का मिजाज, जानिए 22 अक्टूबर तक कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।