Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

Karnal Crime: करनाल के तरावड़ी में युवक पर जानलेवा हमला, तलवार-चाकू से किए वार

Karnal Crime: करनाल के तरावड़ी में युवक पर जानलेवा हमला, तलवार-चाकू से किए वार

करनाल के तरावड़ी में युवक पर जानलेवा हमला, तलवार-चाकू से किए वार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Karnal Crime: करनाल के तरावड़ी में किले के पास पैसे लेने गए एक युवक पर 3-4 युवकों ने तलवार, चाकू और डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक के चेहरे पर चाकू और तलवार से वार किए। युवक किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। पीड़ित की शिकायत पर तरावड़ी थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शराब के ठेके पर करता है काम

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में करनाल निवासी वरुण मुजाल ने बताया कि वह अपने भाई निखिल मुजाल के साथ तरावड़ी में शराब के ठेके पर काम करता है। वरुण के अनुसार, वह रात करीब 8:30 बजे किले के पास किसी व्यक्ति से पैसे लेने गया था। इसी दौरान 3-4 युवकों ने उसे घेर लिया और तलवार, चाकू व डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसके चेहरे पर भी चाकू और तलवार से वार किए। वरुण ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

जान का खतरा बताया

पीड़ित ने शिकायत में श्रवण राजपूत निवासी किले के पीछे वार्ड नंबर क्षेत्र, अर्पित देशवाल और सन्नी शामगढ़ समेत अन्य युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। वरुण ने आरोप लगाया कि श्रवण राजपूत नशे के कारोबार में शामिल है और उसके खिलाफ पहले भी हत्या व दुष्कर्म के मामले दर्ज हैं। पीड़ित ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

तरावड़ी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई सूरजभान को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather: हरियाणा में मानसून फिर हुआ मेहरबान, यमुनानगर समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।