Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Karnal Indri State Highway Jam: गोवंश के अवशेष मिलने पर करनाल-स्टेट हाईवे जाम, पुलिस छावनी में बदला इलाका

AAmandeep Singh
गोवंश के अवशेष मिलने पर करनाल-स्टेट हाईवे जाम, पुलिस छावनी में बदला इलाका
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

करनाल। हरियाणा के करनाल जिले का इंद्री क्षेत्र बुधवार को उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब लगातार दूसरे दिन पश्चिमी यमुना नहर से गोवंश के अवशेष बरामद हुए। मंगलवार को धमंहेड़ी गांव के पास 7 गोवंश के अवशेष मिले थे, जिसके बाद बुधवार को फिर से 5 अवशेष मिलने की खबर ने आग में घी का काम किया। इस घटना से लोगों का धैर्य जवाब दे गया और सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने इंद्री कोर्ट गेट के सामने करनाल स्टेट हाईवे पर धरना देकर बैठ गए। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।

भारी पुलिस बल तैनात, एसडीएम और डीएसपी ने संभाली कमान

विज्ञापन

सड़क जाम की सूचना मिलते ही इंद्री के डीएसपी सतीश गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती दौर में प्रदर्शनकारी किसी की भी सुनने को तैयार नहीं थे और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। स्थिति बिगड़ती देख इंद्री के एसडीएम अनिल यादव को खुद मोर्चा संभालना पड़ा। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों के बीच जमीन पर बैठकर उनसे वार्ता की। गौरक्षा दल के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कहा कि क्षेत्र में गोतस्करी और गोकशी की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

24 घंटे की डेडलाइन और लिखित आश्वासन पर खुला जाम

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे गौरक्षा दल के कार्यकर्ता मोनू ने चेतावनी दी कि अगर अगले 24 घंटों के भीतर पुलिस ने असली गुनहगारों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा, तो वे फिर से सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि पश्चिमी यमुना नहर के किनारे पुलिस की गश्त 24 घंटे सुनिश्चित की जाए ताकि ऐसी वारदातों पर लगाम लग सके। प्रशासन द्वारा इन मांगों पर विचार करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही, करीब दो घंटे की जद्दोजहद के बाद जाम खोला गया।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, टीमों का गठन

एसडीएम अनिल यादव ने बताया कि अब तक कुल 12 गोवंश के अवशेष बरामद हुए हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई विशेष टीमें गठित की गई हैं। डीएसपी सतीश गौतम ने भरोसा दिलाया कि इलाके के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस दोषियों के काफी करीब है और किसी भी सूरत में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में शांति है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती जारी है।

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।