Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Karnal Immigration Fraud: करनाल का युवक इंस्टाग्राम विज्ञापन के झांसे में फंसा, कनाडा की जगह कजाकिस्तान पहुंचा

AAmandeep Singh
करनाल का युवक इंस्टाग्राम विज्ञापन के झांसे में फंसा, कनाडा की जगह कजाकिस्तान पहुंचा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के गांव सदरपुर से विदेश भेजने के नाम पर ठगी और बंधक बनाकर मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। गांव के युवक निखिल रावल को एजेंटों ने कनाडा भेजने का सपना दिखाया, लेकिन उसे कजाकिस्तान के अल्माटी शहर पहुंचा दिया। वहां आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की और परिवार से 20 लाख रुपये की मांग कर दी। बेटे की जान बचाने के लिए परिवार कर्ज लेकर 10 लाख रुपये तक दे चुका है, लेकिन युवक अभी भी विदेश में फंसा हुआ है।

परिवार का कहना है कि निखिल उनका इकलौता बेटा है और उसे विदेश भेजने के लिए उन्होंने पहले ही कर्ज लेकर पैसे जुटाए थे। अब फिरौती के रूप में भी बड़ी रकम देनी पड़ी है, जिससे परिवार गहरे आर्थिक दबाव में आ गया है।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम विज्ञापन से शुरू हुआ पूरा मामला

निखिल के पिता बलकार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा कनाडा घूमने जाना चाहता था। इसी दौरान उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर विदेश भेजने का एक विज्ञापन दिखाई दिया।

विज्ञापन में जालंधर जिले के गांव मियानी स्थित राय इमिग्रेशन का पता और मोबाइल नंबर दिया गया था। जब परिवार ने उस नंबर पर संपर्क किया तो उनकी बात मनप्रीत नाम के व्यक्ति से हुई।

22 लाख रुपये में तय हुआ कनाडा भेजने का सौदा

परिवार के अनुसार मनप्रीत ने आगे जशन नाम के युवक से मुलाकात करवाई। जशन ने निखिल को कनाडा भेजने के लिए 22 लाख रुपये में सौदा तय किया।

इसके बाद एजेंटों ने निखिल के सभी दस्तावेज ऑनलाइन मंगवा लिए और उसे यात्रा के लिए तैयार रहने को कहा।

दिल्ली एयरपोर्ट से विदेश रवाना हुआ युवक

परिजनों ने बताया कि 28 फरवरी की रात करीब 8 बजे एजेंटों ने निखिल को दिल्ली एयरपोर्ट बुलाया। उसे साथ में 500 डॉलर लेकर आने के लिए भी कहा गया।

परिवार ने 500 डॉलर निखिल को दे दिए और वह विमान से विदेश के लिए रवाना हो गया। इस दौरान निखिल के साथ हमराज नाम का एक अन्य युवक भी गया था और एजेंट फोन के जरिए लगातार संपर्क में बने रहे।

कनाडा की जगह कजाकिस्तान पहुंचा युवक

कुछ समय बाद परिवार को पता चला कि एजेंटों ने निखिल की फ्लाइट कनाडा नहीं बल्कि मुंबई से कजाकिस्तान के लिए बुक करवाई थी। कजाकिस्तान पहुंचने पर एयरपोर्ट पर सोनू नाम का व्यक्ति उसे लेने आया और तीन घंटे होटल में रुकने की बात कही।

परिवार का आरोप है कि इसके बाद निखिल को बंधक बना लिया गया। आरोपियों ने उसे ब्लेड से काटने, मुंह पर टेप लगाने और उल्टा लटकाकर पीटने की धमकी दी।

मारपीट का वीडियो भेजकर मांगी फिरौती

परिवार का कहना है कि आरोपियों ने निखिल के साथ मारपीट का वीडियो भेजकर दबाव बनाया। बेटे की हालत देखकर बलकार सिंह ने कर्ज लेकर 10 लाख रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

इसके बावजूद निखिल को नहीं छोड़ा गया और वह अभी भी कजाकिस्तान के अल्माटी शहर में फंसा हुआ है।

पैसे लेने पहुंचे आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

बलकार सिंह के अनुसार 2 मार्च को चार लोग गांव सदरपुर पैसे लेने पहुंचे थे। ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने दो लोगों को पकड़ लिया और घरौंडा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

हालांकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवार अब पुलिस से बेटे को सुरक्षित वापस लाने की मांग कर रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस के अनुसार बलकार सिंह की शिकायत पर 9 मार्च को घरौंडा थाने में मनप्रीत, जशन, परमिंदर कौर और सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच सब इंस्पेक्टर उमेश को सौंपी गई है। कार्यकारी थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर युवक को बंधक बनाकर फिरौती मांगने का मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।