Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Nilokheri Congress Workers: करनाल में कांग्रेस का बड़ा मंथन: राव नरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया 'बूथ जीतो' का मंत्र, संजय मैहला ने दी जानकारी

GGaganpreet Kaur
करनाल में कांग्रेस का बड़ा मंथन: राव नरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया 'बूथ जीतो' का मंत्र, संजय मैहला ने दी जानकारी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नीलोखेड़ी (महाबीर मैहला)। हरियाणा में सियासी हलचलों के बीच कांग्रेस ने अपने सांगठनिक ढांचे को दुरुस्त और कार्यकर्ताओं को रीचार्ज करने की मुहिम तेज कर दी है। इसी सिलसिले में करनाल के जाट भवन में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की सदारत में एक बेहद महत्वपूर्ण और रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए संगठन की कमियों को दूर करना, कार्यकर्ताओं को नए सिरे से लामबंद करना और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करना रहा। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रभारियों, जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

संजय मैहला ने बैठक को बताया ‘टर्निंग पॉइंट’

विज्ञापन

बैठक में विशेष रूप से शामिल हुए जिला परिषद करनाल के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि एवं कांग्रेस के जिला उपप्रधान (ग्रामीण) संजय मैहला ने इस मंथन को संगठन के लिए बेहद संजीवनी बताया। मैहला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दो टूक शब्दों में सभी पदाधिकारियों को धरातल पर उतरने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष का साफ मानना है कि जब तक हमारा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मजबूत नहीं होगा, तब तक हम जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सकते। राव नरेंद्र सिंह के इस स्पष्ट विजन ने कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भर दिया है।

घर-घर जाकर खोली जाएगी प्रशासनिक नाकामियों की पोल

संजय मैहला ने बैठक के इनसाइड एजेंडे की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान राजनीतिक हालातों पर बहुत बारीकी से चर्चा की गई है। पार्टी ने तय किया है कि अब सिर्फ बड़े मंचों से भाषणबाजी नहीं होगी, बल्कि कार्यकर्ता गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और घर-घर जाकर लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं जैसे— बिजली, पानी, बदहाल सड़कें और बेरोजगारी के मुद्दों पर जनता के साथ खड़े होंगे। संजय मैहला के मुताबिक, “प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन हमारे लिए एक नई दिशा तय करने वाला रहा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आम आदमी की आवाज को दबाने की किसी भी कोशिश का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।”

निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ेगी कांग्रेस

जाट भवन में हुई इस बैठक को सांगठनिक नजरिए से मील का पत्थर बताते हुए संजय मैहला ने भरोसा जताया कि राव नरेंद्र सिंह के कुशल और अनुभवी नेतृत्व में हरियाणा कांग्रेस आने वाले दिनों में और अधिक सशक्त व एकजुट होकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि बैठक में लिए गए कड़े फैसलों का असर जल्द ही जमीन पर दिखाई देने लगेगा। कार्यक्रम के अंत में वहां मौजूद तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आपसी मतभेदों को भुलाकर पार्टी की विचारधारा और जन कल्याणकारी विजन को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की सामूहिक शपथ भी ली।

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।