Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Karnal News: बस-डंपर की जोरदार टक्कर में कंडक्टर समेत 8 यात्री घायल, ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप

VVinita Kohli
Karnal News: बस-डंपर की जोरदार टक्कर में कंडक्टर समेत 8 यात्री घायल, ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

करनाल: करनाल जिले के इंद्री में कोर्ट के सामने करनाल-इंद्री रोड पर मंगलवार को रोडवेज बस और डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कंडक्ट समेत 8 यात्री घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

बस ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, करनाल डिपो के बस करनाल से यमुनानगर की ओर जा रही थी, जबकि डंपर विपरीत दिशा से करनाल की तरफ आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शी सोहन, राजबीर व रोशन ने बताया कि बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे यात्रियों को जोरदार झटका लगा।

आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मदद करते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला। इसके बाद निजी वाहनों और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। समय रहते राहत मिलने से बड़ा नुकसान टल गया। इस हादसे के बाद बस में सवारियों ने बस ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

8 घायल, महिला की हालत गंभीर

बस में सवार गांव खुखनी निवासी सुभाष व बिहार निवासी मंगली जो लड़ाव जा रही थी इनकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा रादौर निवासी प्रवीन, इंद्री निवासी गुरवंत कौर और ओमी देवी सहित 3 अन्य लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सुभाष और मंगली को इलाज के लिए करनाल रेफर कर दिया है। इसके अलावा बस कंडक्टर मनीष को काफी चोटें आई है।

जांच में जुटी पुलिस

इंद्री थाना के एसएचओ विपिन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और स्थिति को कंट्रोल कर लिया गया। घायलों को तुंरत ही अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। हादसे के कारणों के सही कारणों की गहनता से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।