Breaking News
Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाStubble Management Rohtak: फसल अवशेषों को आग न लगाएं किसान, प्रति एकड़ 1,200 रुपये की आर्थिक मदद दे रही सरकारNarnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाStubble Management Rohtak: फसल अवशेषों को आग न लगाएं किसान, प्रति एकड़ 1,200 रुपये की आर्थिक मदद दे रही सरकार

Karnal News: करनाल के इंद्री से मां नैना देवी जा रहे 52 से अधिक श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, ऊना में पलटा 16 टायरा ट्रक

Karnal News: करनाल के इंद्री से मां नैना देवी जा रहे 50 से अधिक श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, ऊना में पलटा 16 टायरा ट्रक

करनाल के इंद्री से मां नैना देवी जा रहे 50 से अधिक श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Karnal News: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पीरनिगाह के पास एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री से मां नैना देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक 16 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। ट्रक में 52 से भी ज्यादा श्रद्धालु सवार थे।

हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। हादसे में कम से कम 45 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत एंबुलेंस के जरिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

पीरनिगाह में भंडारे के बाद मां नैना देवी दर्शन के लिए निकला था जत्था

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी श्रद्धालु करनाल के इंद्री कस्बे के वॉर्ड नंबर 6 और 7 के निवासी हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इंद्री के वॉर्ड 6 में धार्मिक स्थल चलाने वाले भगत पप्पू हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं के इस जत्थे को धार्मिक यात्रा पर लेकर निकले थे।

श्रद्धालुओं का यह जत्था करीब तीन दिन पहले हिमाचल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह पहुंचा था, जहां उन्होंने विशाल भंडारे का आयोजन किया था। मंगलवार को पीरनिगाह में माथा टेकने के बाद सभी श्रद्धालु 16 टायरा ट्रक में सवार होकर मां नैना देवी मंदिर के लिए रवाना हुए थे।

उतराई में बेकाबू हुआ 16 टायरा ट्रक, स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

पीरनिगाह से महज दो किलोमीटर आगे बढ़ते ही एक तीखी उतराई पर अचानक चालक का भारी-भरकम ट्रक से नियंत्रण छूट गया। बेकाबू हुआ 16 टायरा ट्रक सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया।

हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक-एक कर श्रद्धालुओं को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और पुलिस व 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी।

3 गंभीर घायल PGI चंडीगढ़ रेफर, परिजनों में मची अफरा-तफरी

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान तीन श्रद्धालुओं की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। वहीं हादसे की सूचना जैसे ही करनाल के इंद्री में श्रद्धालुओं के घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। अपनों की कुशलता जानने के लिए कई परिवार तुरंत हिमाचल के ऊना के लिए रवाना हो गए हैं।

ऊना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी प्रत्यक्षदर्शियों और ट्रक ड्राइवर से पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह साफ हो सके कि हादसा ब्रेक फेल होने से हुआ या फिर किसी मानवीय चूक की वजह से।

यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र में NH-44 पर खड्डे में पलटा सरियों से लदा ट्रक, बारामूला के कश्मीरी चालक की मौत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।