Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Karnal Encounter News: करनाल एनकाउंटर: पुलिस की गोली से घायल हुआ मोस्ट वांटेड गगन, नहर की पटरी पर हुई मुठभेड़

AAmandeep Singh
करनाल एनकाउंटर: पुलिस की गोली से घायल हुआ मोस्ट वांटेड गगन, नहर की पटरी पर हुई मुठभेड़
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

करनाल। करनाल के मधुबन थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम गोलियों की गूंज से दहशत फैल गई। सीआईए-1 की टीम को पुख्ता सूचना मिली थी कि कर्ण विहार फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी गगन स्कूटी पर सवार होकर आवर्धन नहर की पटरी से अपने गांव रांवर की तरफ जा रहा है। पुलिस ने जब घेराबंदी कर उसे सरेंडर करने को कहा, तो खुद को घिरा देख बदमाश ने आपा खो दिया। आरोपी ने भागने की फिराक में पुलिस टीम पर सीधे फायर झोंक दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली गगन की टांग में लगी और वह स्कूटी समेत जमीन पर आ गिरा।

उज्ज्वल उर्फ मोनू पर किया था कातिलाना हमला

विज्ञापन

पकड़ा गया आरोपी गगन शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर आरोप है कि बीते 19 अप्रैल को उसने अपने साथी विशाल जनजोतरा के साथ मिलकर कर्ण विहार निवासी उज्ज्वल उर्फ मोनू को निशाना बनाया था। उज्ज्वल जब अस्पताल से लौट रहा था, तब इन आरोपियों ने बाइक से पीछा कर उसे रोका और पहचान पक्की करने के बाद अंधाधुंध गोलियां बरसा दी थीं। इस हमले में उज्ज्वल गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका इलाज अभी भी चल रहा है। पुलिस इस मामले में गगन की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

प्योंत टोल कांड से भी जुड़े हैं तार

जांच में यह भी सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि इस गैंग का आतंक केवल करनाल शहर तक सीमित नहीं था। गगन का साथी विशाल, जिसने हाल ही में निसिंग पुलिस के सामने सरेंडर किया है, प्योंत टोल प्लाजा पर हुई फायरिंग में भी शामिल था। 1 अप्रैल की रात इन बदमाशों ने टोल बैरियर तोड़ते हुए दहशत फैलाने के लिए गोलियां चलाई थीं। सीआईए की टीमें अब इन दोनों आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करने की तैयारी में हैं, ताकि जिले में सक्रिय संगठित अपराध के पूरे सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया जा सके।

पुलिस का कड़ा रुख, रंजिश की भी जांच

फिलहाल घायल बदमाश गगन को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत खतरे से बाहर है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। पुलिस कप्तान के निर्देश पर सीआईए-1 और सीआईए-3 की टीमें इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि इस गैंग को हथियार कहां से सप्लाई हो रहे थे और उज्ज्वल पर हमले के पीछे की असली रंजिश क्या थी। इस मुठभेड़ ने साफ कर दिया है कि करनाल पुलिस अब अपराधियों को ‘ठोकने’ के मूड में है।

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।