Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Karnal Police Encounter: करनाल एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी फायरिंग में गो-तस्कर के पैर में लगी गोली, साथी फरार

AAmandeep Singh
करनाल एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी फायरिंग में गो-तस्कर के पैर में लगी गोली, साथी फरार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

करनाल।  हरियाणा के करनाल जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इंद्री क्षेत्र में पश्चिम यमुना नहर की पटरी पर सोमवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पुलिस और गो-तस्करों का आमना-सामना हो गया। सीआईए-1 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गो-तस्करी से जुड़े दो शातिर बदमाश बाइक पर सवार होकर जौनपुर की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने जैसे ही उन्हें रुकने का इशारा किया, बदमाशों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और पिस्तौल तान दी। चंद पलों में ही शांत इलाका गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

घेराबंदी देख पुलिस पर झोंके फायर

विज्ञापन

डीएसपी सतीश गौतम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बदमाशों ने खुद को चारों तरफ से घिरा देख पुलिस टीम पर सीधा हमला बोल दिया। आरोपियों की ओर से तीन राउंड फायरिंग की गई, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। आत्मरक्षा और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। घायल बदमाश की पहचान पानीपत के राणा माजरा निवासी 24 वर्षीय नकीम के रूप में हुई है। वहीं, उसका दूसरा साथी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर रफूचक्कर होने में सफल रहा।

अस्पताल में भर्ती, मौके से मिली पिस्तौल

मुठभेड़ के तुरंत बाद घायल नकीम को इंद्री के सामान्य नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और एफएसएल (FSL) की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से एक अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। फॉरेंसिक टीम ने जमीन पर गिरे खोल और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं ताकि कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ पुख्ता पैरवी की जा सके।

फरार साथी की तलाश में छापेमारी तेज

करनाल पुलिस ने अब फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए जिले भर में नाकाबंदी कर दी है। डीएसपी सतीश गौतम ने दो टूक कहा है कि जिले में किसी भी कीमत पर गो-तस्करी या अन्य अवैध गतिविधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। दावा किया जा रहा है कि फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है और वह जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। इस एनकाउंटर के बाद से नहर पटरी और आसपास के गांवों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।