Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Karnal News: करनाल टोल प्लाजा पर बीटेक छात्र को ईंट-रॉड से मरणासन्न होने तक पीटा, PGI चंडीगढ़ रेफ

AAmandeep Singh
Karnal News: करनाल टोल प्लाजा पर बीटेक छात्र को ईंट-रॉड से मरणासन्न होने तक पीटा, PGI चंडीगढ़ रेफ
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

करनाल। करनाल में टोल प्लाजा पर आने-जाने वाले वाहन चालकों से बदसलूकी और मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मंगलवार रात का है, जहां प्योंत टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। बीटेक की पढ़ाई कर रहे छात्र योगराज अपने साथी अशोक के साथ गाड़ी से असंध की तरफ जा रहे थे। टोल पार करने के दौरान गाड़ी की क्रॉसिंग को लेकर वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ उनकी मामूली बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि केबिन के भीतर से करीब 10 कर्मचारी लाठी, डंडे और लोहे की रॉड लेकर बाहर निकल आए और दोनों को घेर लिया।

वीआईपी श्रेणी की गाड़ी पर टोल वसूली को लेकर अड़े थे कारिंदे

विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कत्लाहेड़ी गांव के रहने वाले अशोक जो गाड़ी चला रहे थे, वह नियमानुसार टोल टैक्स से छूट प्राप्त (एग्जेंप्टेड) श्रेणी में आती थी। इसके बावजूद टोल नाके पर तैनात कुछ हुड़दंगी युवक जबरन टैक्स वसूलने की जिद पर अड़ गए। चश्मदीदों के मुताबिक, ये युवक न तो ड्यूटी की निर्धारित वर्दी में थे और न ही उनके सीने पर कोई नेम प्लेट लगी थी। जब छात्र योगराज ने इस अवैध वसूली और बिना वर्दी के काम करने का विरोध किया, तो इन दबंगों ने आव देखा न ताव, ईंटों और रॉड से योगराज पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया।

पीट-पीटकर किया लहूलुहान, पीजीआई चंडीगढ़ में जिंदगी की जंग लड़ रहा छात्र

हमलावरों ने योगराज को जमीन पर गिरा-गिराकर तब तक पीटा जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों से भारी मात्रा में खून बहने लगा। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल छात्र को अस्पताल भिजवाया। करनाल के डॉक्टरों ने योगराज के सिर की गहरी चोटों और बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे तुरंत बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दो हमलावर दबोचे; बाकी की तलाश जारी

इस दुस्साहसिक वारदात की खबर जैसे ही आसपास के गांवों में फैली, भारी संख्या में गुस्साए ग्रामीण प्योंत टोल प्लाजा पर इकट्ठा हो गए। लोगों का गुस्सा देखकर कई आरोपी कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए, लेकिन ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए भाग रहे दो टोल कर्मियों को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय थाना पुलिस ने पीड़ितों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।