Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Karnal rural Congress meeting: नीलोखेड़ी में गरजी कांग्रेस, डॉ. राजेश वैद्य बोले- वोटर लिस्ट में हेरफेर बर्दाश्त नहीं

GGaganpreet Kaur
नीलोखेड़ी में गरजी कांग्रेस, डॉ. राजेश वैद्य बोले- वोटर लिस्ट में हेरफेर बर्दाश्त नहीं
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नीलोखेड़ी (महाबीर मैहला)। हरियाणा में राजनीतिक सरगर्मियों के बीच जिला करनाल कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) की मासिक समीक्षा बैठक नीलोखेड़ी स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई। इस सांगठनिक बैठक की कमान हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के पूर्व सदस्य और मौजूदा जिला अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) राजेश वैद्य वाल्मीकि ने संभाली। बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में आने का साफ संदेश दिया गया। डॉ. राजेश वैद्य ने अपने संबोधन में साफ किया कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों से खिलवाड़ नहीं होने देगी। उन्होंने पुरजोर शब्दों में कहा, “कांग्रेस सूबे में एक-एक वोट की रक्षा करेगी। हम किसी भी सूरत में फर्जी वोट नहीं बनने देंगे और जो सही मतदाता हैं, उनका नाम वोटर लिस्ट से कटने नहीं दिया जाएगा।”

घर-घर जाकर वोटर सूचियों को खंगालेंगे कांग्रेसी कार्यकर्ता

विज्ञापन

बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं को एक विशेष टास्क सौंपा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने इलाकों में मुस्तैद रहें और मतदाता सूचियों (वोटर लिस्ट) की गहन जांच करें। जो भी नए और पात्र मतदाता हैं, उनका नाम सूची में शामिल करवाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने संगठन को केवल शहरों तक सीमित न रखकर बूथ स्तर और गांव-गांव तक ले जाने पर जोर दिया, ताकि विपक्ष की किसी भी चुनावी साजिश को जमीनी स्तर पर ही नाकाम किया जा सके।

जन्मदिन के जश्न के साथ एकजुटता का संदेश, बड़े नेता रहे मौजूद

इस गंभीर सांगठनिक चर्चा के बीच एक खुशनुमा पल भी आया, जब पार्टी के युवा कार्यकर्ता रोबिन माइकल का जन्मदिन बेहद उत्साह के साथ मनाया गया। मंच पर मौजूद तमाम वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रोबिन को केक खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आने वाले समय में बड़े जनसंपर्क अभियान शुरू करने को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई।

इस मौके पर जिले के कई दिग्गज कांग्रेसी चेहरे एक मंच पर नजर आए। बैठक में वरिष्ठ जिला उपप्रधान कृष्ण शर्मा बस्ताड़ा, संगठन महासचिव राजवीर शर्मा, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के डेलीगेट तेजी मान, राजपाल शर्मा, शशि वत्स और जिला पार्षद सचिन बुढ़नपुर ने भी अपने विचार रखे। इनके अलावा पार्षद रामफल कमालपुर, जिला महासचिव करम सिंह खानपुर, गुरदयाल सिंह, पूर्व सरपंच जसवीर सिंह, एडवोकेट विश्वनाथ शर्मा, जिला सचिव रविंदर शर्मा, अंकित चौहान, सोनू कश्यप, नाजिम प्रधान, किरण पाल गीड़, नितिन मल्होत्रा, पूर्व सरपंच संदीप कल्याण, हरपाल गौड़ और बंटी चेयरमैन सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने आगामी कार्यक्रमों में पूरी ताकत झोंकने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।