Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Karnal Crime News: करनाल में सनसनी: CSSRI परिसर में बुजुर्ग महिला का गला दबाकर हत्या की कोशिश, वैन ड्राइवर गिरफ्तार

GGaganpreet Kaur
करनाल में सनसनी: CSSRI परिसर में बुजुर्ग महिला का गला दबाकर हत्या की कोशिश, वैन ड्राइवर गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

करनाल। सीएम सिटी के बेहद सुरक्षित माने जाने वाले CSSRI आवासीय परिसर में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक स्कूल वैन ड्राइवर ने इंसानियत और भरोसे को तार-तार कर दिया। कैम्ब्रिज मोंटेसरी स्कूल की वैन चलाने वाले कृष्णकांत ने वैज्ञानिक डॉ. अमरेश चौधरी के घर में घुसकर उनकी मां पर जानलेवा हमला किया। वारदात के पीछे लूट की मंशा बताई जा रही है, लेकिन जिस बेरहमी से बुजुर्ग महिला का गला दबाया गया, उसने संस्थान के निवासियों को दहला दिया है।

पोते की बीमारी का बहाना और फिर खूनी खेल

विज्ञापन

पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि आरोपी कृष्णकांत को घर के हर कोने की जानकारी थी, क्योंकि वह रोजाना बच्चे को स्कूल से लाने-ले जाने का काम करता था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जब सुमन देवी घर में अकेली थीं, तब आरोपी चारदीवारी फांदकर अंदर घुसा। उसने घंटी बजाकर झूठ बोला कि पोते की तबीयत खराब हो गई है और उसके कपड़े बदलने हैं। बुजुर्ग महिला ने जैसे ही उस पर भरोसा कर दरवाजा खोला, वह शौचालय जाने के बहाने अंदर दाखिल हुआ और बाहर निकलते ही पीछे से हमला बोल दिया।

चंगुल से छूटी चीख ने बचाई जान

आरोपी ने अपनी जेब से कपड़ा निकालकर महिला का गला घोंटना शुरू कर दिया और उनके गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की। सुमन देवी ने हिम्मत दिखाते हुए मुकाबला किया और शोर मचाया। किस्मत अच्छी थी कि पड़ोस में रहने वाले डॉ. असीम दत्ता और माण्डवी यादव ने चीखें सुन लीं और तुरंत मौके की ओर दौड़े। पकड़े जाने के डर से आरोपी भागने लगा, लेकिन दीवार पर लगे सुरक्षात्मक तारों में उसका हाथ उलझ गया और वह नीचे गिर पड़ा, जिसके बाद लोगों ने उसे दबोच लिया।

सीसीटीवी फुटेज और पुलिसिया कार्रवाई

वारदात की पूरी कशमकश घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह आरोपी ने बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया। रामनगर थाना पुलिस ने डॉ. अमरेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी कृष्णकांत को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सीधे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस वारदात में कोई और भी शामिल था या आरोपी ने कर्ज आदि के चलते इस लूट की साजिश रची थी।

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।