Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Karnal News: बिजली निगम की क्लर्क डिंपल अरोड़ा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

AAmandeep Singh
Karnal News: बिजली निगम की क्लर्क डिंपल अरोड़ा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

करनाल। करनाल एक बार फिर गोलियों की गूंज से दहल उठा है। शुक्रवार की दोपहर शहर के पॉश इलाके सेक्टर-9 में एक अज्ञात हमलावर ने बिजली निगम की क्लर्क डिंपल अरोड़ा को मौत के घाट उतार दिया। हमलावर ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब डिंपल अपने घर के ठीक बाहर स्कूटी पर बैठी थीं। हमलावर कितनी तैयारी के साथ आया था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था और सीधे सिर में गोली मारकर पलक झपकते ही वहां से रफूचक्कर हो गया।

लंच करने आई थीं घर, दहलीज पर ही घात लगाए बैठा था काल

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, डिंपल अरोड़ा दोपहर के समय कार्यालय से लंच करने के लिए अपने घर आई थीं। पड़ोस में रहने वाले दिलबाग सिंह ने बताया कि अचानक एक जोरदार आवाज सुनाई दी, जिसे सुनकर लोग बाहर दौड़े। बाहर का नजारा देख सबके होश उड़ गए; डिंपल जमीन पर लहूलुहान हालत में गिरी हुई थीं। शुरुआती पल में लोगों को लगा कि शायद चक्कर आने की वजह से वह गिर गई हैं, लेकिन जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने सिर में गोली लगने की पुष्टि करते हुए उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी ने खोला राज: हेलमेट पहनकर आया था ‘मौत का सौदागर’

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) नरेंद्र बिजारणिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर हत्या का खौफनाक मंजर साफ हुआ। फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक हेलमेट लगाकर आता है और बड़ी बेखौफी से डिंपल के करीब जाकर फायरिंग करता है। पुलिस अब इस शूटर की पहचान के लिए शहर के एग्जिट पॉइंट्स और अन्य कैमरों की फुटेज ट्रैक कर रही है।

यूनियन लीडर थीं डिंपल, रंजिश या कुछ और? पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

डिंपल अरोड़ा केवल बिजली निगम की कर्मचारी ही नहीं थीं, बल्कि वे कर्मचारी यूनियन की प्रधान के तौर पर भी सक्रिय थीं। कर्मचारी हितों के लिए मुखर रहने वाली डिंपल की इस तरह हत्या किए जाने के पीछे कोई पुरानी रंजिश है या मामला कुछ और, पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। एसपी बिजारणिया ने आश्वासन दिया है कि अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। हालांकि, दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और अपराधियों के बुलंद हौसलों पर बड़े सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।