Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Karnal Crime News: रिश्तों का कत्ल: करनाल में सौतेले पिता की दरिंदगी से तंग आकर आश्रम पहुंची 14 साल की बेटी, मां की चुप्पी ने तोड़ा भरोसा

AAmandeep Singh
रिश्तों का कत्ल: करनाल में सौतेले पिता की दरिंदगी से तंग आकर आश्रम पहुंची 14 साल की बेटी, मां की चुप्पी ने तोड़ा भरोसा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

करनाल। सीएम सिटी करनाल से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी दास्तां सामने आई है, जिसे सुनकर किसी भी संवेदनशील व्यक्ति की रूह कांप जाए। यहां एक 14 साल की मासूम लड़की ने अपने ही घर में ‘राक्षस’ बन चुके सौतेले पिता के चंगुल से भागकर ‘अपना आशियाना’ आश्रम में पनाह ली है। किशोरी का आरोप है कि जिस शख्स को उसने पिता का दर्जा दिया, वही पिछले दो साल से उसकी अस्मत से खिलवाड़ कर रहा था। दुखद पहलू यह है कि जब बेटी ने अपनी जननी से सुरक्षा की गुहार लगाई, तो मां ने ममता का फर्ज निभाने के बजाय आरोपी का ढाल बनना बेहतर समझा।

आठ साल पहले सिर से उठा था पिता का साया

विज्ञापन

पीड़िता ने आश्रम की टीम को बताया कि करीब आठ साल पहले उसके जैविक पिता की मृत्यु हो गई थी। पांच साल पहले उसकी मां ने एक व्यक्ति के साथ रहना शुरू किया, जो एक नामी फूड डिलीवरी कंपनी में काम करता है। शुरुआत में सब कुछ ठीक था, लेकिन दो साल पहले इस सौतेले पिता की नीयत डोल गई। आरोपी ने “तुम बहुत अच्छी लगती हो” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पहली बार गलत काम करने की कोशिश की। जब किशोरी ने विरोध किया, तो उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित (टॉर्चर) किया जाने लगा।

जब रक्षक ही बन गई भक्षक

आश्रम की सदस्य अनु मदान ने बताया कि किशोरी देर शाम बदहवास हालत में उनके पास पहुंची थी। पीड़िता के मुताबिक, उसने पहले भी मां को इस बारे में बताया था, तब मां ने आरोपी को घर से निकाल दिया था। लेकिन कुछ ही दिनों बाद वह फिर घर लौट आया और दरिंदगी का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया। इस बार जब किशोरी ने विरोध किया और मां को सच्चाई बताई, तो मां ने उसे ही डांटकर चुप करा दिया। घर में खुद को असुरक्षित पाकर वह भागकर आश्रम पहुंची।

कानूनी शिकंजे में आरोपी, जांच तेज

मामले की गंभीरता को देखते हुए बाल कल्याण समिति (CWC) की टीम तुरंत हरकत में आई। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि किशोरी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या मां ने जानबूझकर इस अपराध को संरक्षण दिया था। फिलहाल किशोरी को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है।

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।