Breaking News
Dainik Rashifal: मकर राशि में चंद्रमा का गोचर, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफलNarnaul Mandi News: मार्केट कमेटी नारनौल ने जारी किया बाजरा खरीद का रिवाइज्ड शेड्यूल, 19 से 24 अक्टूबर तक गांववार होगी फसल की खरीदNarnaul Crime News: नारनौल के समीप गांव मांदी में फार्म हाउस के समीप अवैध खनन रोकने पर अधिवक्ता पर हमलाAI Work Lord: एआई असिस्टेंट ने आसान करने के बजाय बढ़ाया काम, टू-डू लिस्ट देखकर चौंक गईं अमेरिकी एंटरप्रेन्योरNarnaul News: हुड्डा सेक्टर के चमत्कारी बालाजी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर धारण किए कलशDainik Rashifal: मकर राशि में चंद्रमा का गोचर, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफलNarnaul Mandi News: मार्केट कमेटी नारनौल ने जारी किया बाजरा खरीद का रिवाइज्ड शेड्यूल, 19 से 24 अक्टूबर तक गांववार होगी फसल की खरीदNarnaul Crime News: नारनौल के समीप गांव मांदी में फार्म हाउस के समीप अवैध खनन रोकने पर अधिवक्ता पर हमलाAI Work Lord: एआई असिस्टेंट ने आसान करने के बजाय बढ़ाया काम, टू-डू लिस्ट देखकर चौंक गईं अमेरिकी एंटरप्रेन्योरNarnaul News: हुड्डा सेक्टर के चमत्कारी बालाजी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर धारण किए कलश

Karnal Student Knife Attack: करनाल में 12वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, पेट पर किए ताबड़तोड़ वार

AAmandeep Singh
शेयर करें
Karnal Student Knife Attack: करनाल में 12वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, पेट पर किए ताबड़तोड़ वार

करनाल में 12वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, पेट पर किए ताबड़तोड़ वार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Karnal Student Knife Attack: हरियाणा के करनाल जिले में बेखौफ बदमाशों के दुस्साहस का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जुंडला और नरूखेड़ी गांव के बीच रजवाहे के पास 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक 19 वर्षीय छात्र को करीब 7 से 8 युवकों ने अचानक घेर लिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

पेट में चाकू लगने से छात्र बुरी तरह घायल हो गया। (Karnal crime news today)  हालांकि, इस खौफनाक हमले के बाद भी युवक ने जिस हिम्मत और साहस का परिचय दिया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। लहुलुहान हालत में युवक किसी तरह खुद ही चादर ओढ़कर करनाल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचा और इलाज के लिए स्ट्रेचर पर लेट गया।

विज्ञापन

रजवाहे के पास 7-8 बदमाशों ने घेरा

मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान नरूखेड़ी गांव निवासी सचिन (19) के रूप में हुई है, जो 12वीं कक्षा का छात्र है। परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 4 बजे सचिन जुंडला और नरूखेड़ी के बीच स्थित रजवाहे के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे 7-8 युवकों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। (Jundla Narukheri Karnal news) जब तक सचिन कुछ समझ पाता, हमलावरों ने जेब से चाकू निकालकर उस पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने उसके पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर 5 से 6 बार चाकू घोंपे और उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

हिम्मत दिखाकर खुद पहुंचा अस्पताल

वारदात के बाद खून से लथपथ होने के बावजूद सचिन ने हिम्मत नहीं हारी। वह खुद को चादर से ढककर किसी तरह करनाल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचा, जहां डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने उसे तुरंत आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया। (Sachin student stabbed Karnal)  घटना की भनक लगते ही परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। सचिन के बड़े भाई दीपक ने बताया कि उन्हें अचानक सूचना मिली थी कि छोटे भाई पर बदमाशों ने हमला कर दिया है। परिजनों के मुताबिक, हमलावर कौन थे और किस वजह से उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया, फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और घायल छात्र के स्वास्थ्य का हाल जाना। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रजवाहे के आसपास के रास्तों और संभावित ठिकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। शुरुआती तौर पर आपसी रंजिश या किसी पुरानी कहासुनी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि असली वजह हमलावरों की गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो पाएगी।

यह भी पढ़ें–Haryana Weather Update: हरियाणा में बदल रहा मौसम का मिजाज, जानिए 22 अक्टूबर तक कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।