Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Karnal News: मौत के सामने डटकर खड़ा हुआ सेल्समैन! करनाल में पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश नाकाम, देखें बहादुरी

AAmandeep Singh
मौत के सामने डटकर खड़ा हुआ सेल्समैन! करनाल में पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश नाकाम, देखें बहादुरी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

करनाल। दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे (GT Road) पर स्थित तरावड़ी में शनिवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नकाबपोश बदमाश ने पेट्रोल पंप पर लूट की दुस्साहसिक कोशिश की। हालांकि, लुटेरे के मंसूबे उस समय मिट्टी में मिल गए जब पंप के बहादुर सेल्समैन ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसका मुकाबला किया। छीना-झपटी के दौरान आरोपी ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर भी किया, लेकिन कर्मचारियों की मुस्तैदी देख वह अपनी बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर भागने को मजबूर हो गया।

100 रुपये का पेट्रोल और फिर निकाली पिस्तौल

विज्ञापन

वारदात तरावड़ी के चौधरी पेट्रोल पंप पर सुबह करीब 4:25 बजे हुई। उस वक्त पंप पर सन्नाटा था। एक अज्ञात युवक काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर आया। उसने सेल्समैन सुरेश कुमार से 100 रुपये का पेट्रोल डालने को कहा। सुरेश ने जैसे ही पेट्रोल डाला और पैसे लेकर शोरूम (कैश काउंटर) की तरफ बढ़ा, आरोपी दबे पांव उसके पीछे-पीछे अंदर घुस गया।

सुरेश कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाश ने अपनी कमीज के नीचे छिपाई हुई पिस्तौल निकाली और सीधे सुरेश के माथे पर तान दी। आरोपी ने कड़क आवाज में सारा कैश देने की धमकी दी।

दहशत पर भारी पड़ी बहादुरी: पिस्तौल पर मार दिया हाथ

आम तौर पर पिस्तौल देखकर कोई भी सहम जाता है, लेकिन सेल्समैन सुरेश कुमार ने अद्भुत साहस दिखाया। जैसे ही बदमाश का ध्यान थोड़ा भटका, सुरेश ने झपट्टा मारकर पिस्तौल पर हाथ मार दिया और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पंप पर मौजूद दूसरा कर्मचारी नरेश कुमार भी दौड़कर अंदर आ गया।

दोनों कर्मचारियों ने मिलकर लुटेरे को दबोचने की कोशिश की। खुद को घिरा देख बदमाश घबरा गया और उसने धक्का-मुक्की के दौरान ट्रिगर दबा दिया। गोली हवा में सनसनाती हुई निकल गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कर्मचारियों के भारी पड़ने पर लुटेरा घबराकर बाहर खड़ी अपनी बाइक की ओर भागा और फरार हो गया।

तफ्तीश में जुटी पुलिस और FSL की टीमें

घटना की सूचना मिलते ही तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल पुलिस बल और एफएसएल (FSL) की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का एक खोल बरामद किया है। पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह बदमाश ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की और कैसे कर्मचारियों ने उसे खदेड़ा।

थाना प्रभारी राजपाल ने बताया, “आरोपी की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी, जो दर्शाता है कि वह पूरी तैयारी के साथ आया था। हमने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और संदिग्धों की पहचान के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। आसपास के ढाबों और टोल प्लाजा के कैमरों की भी मदद ली जा रही है।”

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।