Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Karnal Suicide Case: करनाल में दर्दनाक हादसा: नहर किनारे पेड़ से लटका मिला दो बेटियों के पिता का शव, रात भर तलाशते रहे परिजन

GGaganpreet Kaur
करनाल में दर्दनाक हादसा: नहर किनारे पेड़ से लटका मिला दो बेटियों के पिता का शव, रात भर तलाशते रहे परिजन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

करनाल (जग मार्ग)। करनाल के तरावड़ी थाना अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में शनिवार की सुबह एक दुखद खबर के साथ हुई। गांव के पास से गुजरने वाली नहर के किनारे एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 32 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है। राकेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर में जहां कल तक बच्चों की चहक थी, वहां अब केवल चीख-पुकार और मातम पसरा है।

शुक्रवार शाम को घर से निकला, फिर नहीं लौटा

विज्ञापन

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार शुक्रवार शाम को सामान्य रूप से घर से बाहर निकला था। जब अंधेरा होने के बाद भी वह वापस नहीं आया, तो परिवार की चिंता बढ़ने लगी। रात भर भाई और अन्य रिश्तेदारों ने आसपास के खेतों और संभावित ठिकानों पर राकेश की तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। किसी ने सोचा भी नहीं था कि सुबह नहर किनारे उसकी लाश मिलेगी।

सुबह ग्रामीणों ने देखा मंजर

शनिवार सुबह करीब 6 बजे जब कुछ ग्रामीण नहर की तरफ गए, तो उन्होंने एक पेड़ से शव को लटका हुआ देखा। पास जाने पर युवक की शिनाख्त गांव के ही राकेश के तौर पर हुई। ग्रामीणों ने तुरंत इस खौफनाक मंजर की जानकारी राकेश के परिवार और तरावड़ी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का बुरा हाल था, उन्होंने ही ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा।

दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

राकेश पेशे से मेहनत-मजदूरी करता था और इसी कमाई से अपने परिवार की गाड़ी खींच रहा था। वह अपने पीछे दो छोटी बेटियों को छोड़ गया है, जिन्हें शायद अभी यह भी अहसास नहीं कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे की असली वजह क्या रही, इसे लेकर परिवार भी असमंजस में है। घर में किसी बड़े विवाद की बात सामने नहीं आई है।

पुलिस की जांच और कानूनी कार्रवाई

सूचना मिलते ही तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल पुलिस टीम और एफएसएल (FSL) विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला पूरी तरह आत्महत्या का ही है या इसमें कोई और पहलू भी शामिल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के विस्तृत बयानों के बाद के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।