शिमला: हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िले के कसौली की एक अदालत ने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली और गायक जय भगवान उर्फ रॉकी मित्तल के खिलाफ कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में कसौली पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट बृहस्पतिवार को स्वीकार कर ली। यह मामला 28 साल की एक महिला की शिकायत के बाद दर्ज किया गया था, जिसने आरोप लगाया था कि जुलाई 2023 में कसौली के एक होटल में दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। शिकायत दिसंबर 2024 में दर्ज की गई थी। हालांकि, शिकायतकर्ता अदालत में पेश नहीं हुई। अदालत ने बृहस्पतिवार को पुलिस की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार कर ली, जिसमें बडोली और मित्तल को क्लीन चिट दी गई थी। पुलिस ने मामले में सबूत नहीं मिलने पर क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। कथित घटना के लगभग डेढ़ साल बाद 13 दिसंबर, 2024 को कसौली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि जुलाई 2023 में बडोली और मित्तल ने उसे जबरन शराब पिलाई और सोलन जिले के कसौली के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया।
कसौली: अदालत ने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म मामले में क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार की

शेयर करें
AI Quick Summary
Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.
Listen to this article
AUDIO VERSION
विज्ञापन
