Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Khalra Border Pistol Recovery : खालड़ा पुलिस और BSF ने खेतों से बरामद की 2 पिस्तौलें और मैगजीन

hharpreet singh
Khalra Border Pistol Recovery : खालड़ा पुलिस और BSF ने खेतों से बरामद कीं 2 पिस्तौलें और मैगजीन

खालड़ा पुलिस और BSF ने खेतों से बरामद कीं 2 पिस्तौलें और मैगजीन

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Khalra Border Pistol Recovery : भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के तरनतारन जिले में सुरक्षा बलों को सीमा पार से होने वाली नार्को-आतंकी और हथियार तस्करी की गतिविधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल हुई है। खालड़ा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान गांव वाँ तारा सिंह के खेतों से ड्रोन के जरिये गिराई गई हथियारों की खेप बरामद की है। इस खेप में .30 बोर की दो पिस्तौलें और खाली मैगजीन शामिल हैं। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात असामाजिक तत्वों और तस्करों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Xड्रोन से गिराया गया था पीला पैकेट, खेतों में मिला संदिग्ध सामान

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी तस्करों की नापाक हरकतों पर नकेल कसने के लिए BSF और पंजाब पुलिस लगातार मुस्तैदी बरत रही हैं। शनिवार को गुप्त सूचना और सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस और बीएसएफ की टीमों ने खालड़ा सेक्टर के तहत आते गांव वाँ तारा सिंह के खेतों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया।

विज्ञापन

तलाशी अभियान के दौरान जब जवान खेतों में आगे बढ़े, तो उन्हें एक संदिग्ध पीले रंग का पैकेट पड़ा हुआ दिखाई दिया। जवानों ने जब पैकेट को सावधानीपूर्वक खोला, तो उसमें से .30 बोर की दो अत्याधुनिक पिस्तौलें और खाली मैगजीन बरामद हुईं। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह खेप देर रात पाकिस्तानी ड्रोन के माध्यम से भारतीय सीमा में गिराई गई थी।

अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज, आर्म्स एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए थाना खालड़ा में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) अरविंद कुमार ने बताया कि बरामद हथियारों को तुरंत पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 270 (PPP) दर्ज की है।

पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25, 26 और 29 के तहत मुकदमा कायम कर आगे की कानूनी पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात का सुराग लगाने में जुटी है कि यह खेप सीमा पार से किस भारतीय तस्कर या असामाजिक नेटवर्क के लिए भेजी गई थी।

स्थानीय नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस, जल्द बड़े खुलासे की उम्मीद

पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन के जरिए हथियार और ड्रग्स भेजने की घटनाएं सुरक्षा बलों के लिए लगातार चुनौती बनी हुई हैं। हालांकि, बीएसएफ और पंजाब पुलिस के कड़े पहरे के कारण दुश्मन के मंसूबे बार-बार नाकाम हो रहे हैं।

एसआई अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। आसपास के इलाकों में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और मोबाइल टावर डंप डेटा भी खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस तस्करी से जुड़े स्थानीय संपर्कों को चिन्हित कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Rajoke Border Postmortem : राजोके सीमा पर मारे गए 2 पाकिस्तानी नागरिकों के शवों का पट्टी सिविल अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

तरन तारन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।